Tuesday, April 08, 2025
BREAKING
भगवान राधा-माधव और श्री चैतन्य महाप्रभु रथ में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले तो हरि बोल, हरे कृष्णा, राधे-राधे से गूंजा शहर गौ माता को दुर्दशा से बचाने के लिए राष्ट्र माता घोषित करना बेहद जरूरी है : पूज्य संतोष जी महाराज मोहित गुप्ता फाउंडेशन ने किया स्लैम क्षेत्र में डेंटल चेकअप कैंप का आयोजन । Weather: भीषण गर्मी से पंजाब-हरियाणा में राहत की उम्मीद, इन तारीखों में हो सकती है बारिश मनोरंजन कालिया से मुलाकात के बाद मंत्री मोहिंदर भगत का बड़ा बयान पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़े खतरनाक गैं'ग के 2 सदस्य, बरामद हुआ यह सामान मनोरंजन कालिया के घर पहुंचे आप नेता, घर पर हुआ था ग्रेनेड हमला Manoranjan Kalia के घर हमले के बाद वकीलों का बड़ा ऐलान, आज सोच-समझकर जाएं Court BJP नेता मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड हमला, रवनीत बिट्टू ने घेरी पंजाब सरकार पंजाब सरकार ने किया एक और छुट्टी का ऐलान, जानें कब बंद रहेंगे School-दफ्तर

बाज़ार

Gold Price Fall: शेयर बाजार में हाहाकार, सोना औंधे मुंह गिरा, जानें अभी और कितना गिरेगा Gold?

07 अप्रैल, 2025 04:50 PM

जैसे ही शेयर बाजार में 7 अप्रैल को 3,000 अंकों से अधिक की गिरावट आई, वैसे ही सोने और चांदी के दाम भी तेज़ी से नीचे गिर गए। जहां एक ओर निवेशक गिरते बाजार में मुनाफा काटने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सोने और चांदी की कीमतों में इस गिरावट ने सर्राफा बाजार को भी प्रभावित किया है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹2,613 घटकर ₹88,401 पर आ गया, जबकि चांदी₹4,535 घटकर ₹88,375 प्रति किलो बिक रही है। ऐसे में निवेशकों के मन में एक सवाल है कि यह गिरावट सिर्फ अस्थायी है, या सोने की कीमतें और भी गिरने वाली हैं? तो आईए जानते है डिटेल...

इससे पहले जानकारी के लए बता दें किसोने और चांदी की कीमतों ने मार्च और अप्रैल में नए रिकॉर्ड बनाए थे। 28 मार्च को चांदी ₹1,00,934 प्रति किलो और 3 अप्रैल को सोने ने ₹91,205 का उच्चतम स्तर छुआ था।

प्रमुख महानगरों में सोने की कीमतें:
दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोना ₹83,000, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹90,530

मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोना ₹82,850, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹90,380

कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट सोना ₹82,850, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹90,380

चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोना ₹82,850, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹90,380

भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोना ₹82,900, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹90,430

निवेशकों के लिए सोने में प्रॉफिट बुकिंग
एक्सपर्ट के अनुसार, इस साल अब तक सोने ने करीब 19% का रिटर्न दिया है, जिससे निवेशक शेयर बाजार में हो रही गिरावट को कवर करने के लिए सोने में प्रॉफिट बुक कर रहे हैं। इसके कारण सोने में बिकवाली का दबाव बढ़ा है, और इस ट्रेंड के चलते सोने की कीमतों में और गिरावट हो सकती है। हालांकि, जियो-पॉलिटिकल टेंशन और गोल्ड ETF में बढ़ता निवेश सोने को समर्थन प्रदान कर रहा है, और अनुमान है कि सोना इस साल ₹94,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।

 
 

Have something to say? Post your comment