नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव रिजल्ट के 12 दिन बाद 20 फरवरी को नए मुख्यमंत्री का शपथ समारोह रामलीला मैदान में होगा। सूत्रों के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह शाम 4.30 बजे की जगह अब सुबह 11 बजे होगा। दिल्ली का अगला सीएम कौन होगा, यह बुधवार को तय होगा। भाजपा विधायक दल की बैठक कल शाम 6 बजे हो सकती है।
पहले यह मीटिंग दोपहर 3.30 बजे होनी थी। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और विनोद तावड़े ने मंगलवार को उप राज्यपाल (एलजी) वीके सक्सेना से मुलाकात की। भाजपा ने तावड़े और चुघ को शपथ समारोह का प्रभारी बनाया है। तीनों नेताओं ने रामलीला मैदान का निरीक्षण भी किया।