दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई है। रेखा गुप्ता ने आज रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ कैबिनेट के अन्य मंत्रियों – प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज, कपिल मिश्रा और पंकज सिंह ने भी शपथ ग्रहण किया।
मुख्यमंत्री बनते ही रेखा गुप्ता एक्शन मोड में
मुख्यमंत्री बनते ही रेखा गुप्ता एक्शन मोड में आ गई हैं। उन्होंने आज ही दिल्ली कैबिनेट की पहली बैठक बुलाई है। दोपहर तीन बजे वह दिल्ली सचिवालय पहुंचकर कामकाज शुरू करेंगी। इसके बाद शाम पांच बजे वह यमुना बाजार के वासुदेव घाट का दौरा करेंगी और शाम सात बजे दिल्ली सचिवालय में कैबिनेट की पहली मीटिंग करेंगी।
कैबिनेट के नए मंत्री सबसे पहले यमुना की स्थिति का जायजा लेंगे और फिर कैबिनेट बैठक में हिस्सा लेंगे। रेखा गुप्ता की सरकार के पहले फैसले क्या होंगे, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।