Saturday, February 22, 2025
BREAKING
विकसित भारत के लिए हर क्षेत्र में सर्वोत्तम नेतृत्व जरूरी : मोदी दिल्ली की मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट की सोनिया को अस्पताल से मिली छुट्टी रेखा गुप्ता, प्रवेश साहिब सिंह ने की धनखड़ से शिष्टाचार भेंट राजनीतिक मतभेद से उपर उठें और शिक्षा का राजनीतिकरण न करें स्टालिन : प्रधान वर्ष 2029 तक यूपी बनेगा एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था : योगी दिल्ली चुनाव में कांग्रेस की बदौलत भाजपा सत्ता में आयी: मायावती हरजोत बैस के प्रयास हुए सफल; सवां नदी पर अलगरां पुल की मरम्मत के लिए 17.56 करोड़ रुपये का टेंडर जारी पार्टी का अनुशासन तोड़ने वालों के खिलाफ समय रहते कार्रवाई की जरूरतः रंधावा Jojo और Johnny की बातों पर हंस-हंसकर लोटपोट हुए प्रेमानंद जी महाराज, आंखों से निकले आंसू

हरियाणा

अब आसान हो जाएगा सफर! हरियाणा में इस बड़े प्रोजेकट को CM ने दी मंजूरी

20 फ़रवरी, 2025 05:55 PM

चंडीगढ़ : दक्षिण हरियाणा के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। महेंद्रगढ़ जिले से चरखी दादरी व रोहतक को जोड़ने वाले 90.31 किलोमीटर लंबे प्रमुख सड़क मार्ग को हरियाणा सरकार ने स्टेट हाईवे का गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।


यह सड़क रोहतक जिले की सीमा से शुरू होकर चरखी दादरी व महेंद्रगढ़ जिले के मंडी अटेली तक पहुंचती है। सड़क मार्ग का लोक निर्माण विभाग ने प्रादेशिक राज्यमार्ग-34 घोषित कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रयासों से मुख्यमंत्री नायब सैनी ने इस महत्वूर्ण प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है।


अटेली विधानसभा क्षेत्र के लोगों के अलावा जिले में खुशी का माहौल है। इस सड़क मार्ग को स्टेट हाईवे का दर्जा मिलने पर गांव बाघोत से गुजरने वाले 152डी पर बागौत कट का रास्ता साफ हो गया है। यह सड़क 3 जिलों के 4 नेशनल हाईवे व दो स्टेट हाईवे को आपस में कनेक्टिविटी देगी। लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता अश्वनी कुमार ने बताया कि इस आशय का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इस रोड को प्रमुख सड़क मार्ग-124 के रूप में जाना जाता था।


रोहतक, चरखी दादरी व महेंद्रगढ़ की सीमाओं से गुजरने वाली इस सड़क से -709 एक्सटेंशन रोड, 152 डी-148 बी-11 सहित स्टेट हाईवे-20 व स्टेट हाईवे- 24 जुड़े हुए हैं।इस सड़क मार्ग को स्टेट हाईवे का दर्जा मिलने पर अब इसके नवनिर्माण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके साथ ही, गांव बागौत में 152 डी पर बागौत कट का रास्ता भी साफ हो गया है।

 

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने धरने को कट के लिए आश्वासन दिया था। गांव बाघोत से गुजरने वाले 152 डी पर कट की मांग को लेकर कई गांवों के लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया था। 429 दिन तक चले इस धरने को 13 मई 2024 को केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के आश्वासन के बाद 14 मई को समाप्त करने की घोषणा की गई थी।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

दिल्ली में विपक्ष द्वारा लगाया गया विकास कार्यों पर ग्रहण अब खत्म हुआ: अनिल विज

दिल्ली में विपक्ष द्वारा लगाया गया विकास कार्यों पर ग्रहण अब खत्म हुआ: अनिल विज

Good News: हरियाणा में 77 हजार लोगों को जल्द मिलेगा अपना घर, CM सैनी ने बताया- अगले 15 दिनों में....

Good News: हरियाणा में 77 हजार लोगों को जल्द मिलेगा अपना घर, CM सैनी ने बताया- अगले 15 दिनों में....

हरियाणा में महंगी हो सकती है बिजली, सरकार आज करेगी ये बड़ा फैसला

हरियाणा में महंगी हो सकती है बिजली, सरकार आज करेगी ये बड़ा फैसला

"प्रदेश में 90% विकास कार्य कांग्रेस की देन", हुड्डा ने भाजपा पर साधा निशाना

Haryana Municipal Elections: आज नामांकन पत्रों की होगी छंटनी, कल तक वापस ले सकेंगे नाम

Haryana Municipal Elections: आज नामांकन पत्रों की होगी छंटनी, कल तक वापस ले सकेंगे नाम

Karnal Muncipal Election: CM सैनी की अध्यक्षता में आज ये 3 बड़े चेहरे बीजेपी में होंगे शामिल

Karnal Muncipal Election: CM सैनी की अध्यक्षता में आज ये 3 बड़े चेहरे बीजेपी में होंगे शामिल

हरियाणा के इस शहर को मिलेगा ट्रैफिक जाम से छुटकारा, इस फ्लाईओवर के नीचे बनेगा U-turn

हरियाणा के इस शहर को मिलेगा ट्रैफिक जाम से छुटकारा, इस फ्लाईओवर के नीचे बनेगा U-turn

Big Update: हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, इन लोगों की पेंशन हुई डबल

Big Update: हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, इन लोगों की पेंशन हुई डबल

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में लोगों की मौत पर विज ने जताया दुख, बोले- दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में लोगों की मौत पर विज ने जताया दुख, बोले- दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

'US से डिपोर्ट हरियाणवियों के लिए भेजी कैदियों वाली वैन', पंजाब के मंत्री ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

'US से डिपोर्ट हरियाणवियों के लिए भेजी कैदियों वाली वैन', पंजाब के मंत्री ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना