Saturday, February 22, 2025
BREAKING
विकसित भारत के लिए हर क्षेत्र में सर्वोत्तम नेतृत्व जरूरी : मोदी दिल्ली की मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट की सोनिया को अस्पताल से मिली छुट्टी रेखा गुप्ता, प्रवेश साहिब सिंह ने की धनखड़ से शिष्टाचार भेंट राजनीतिक मतभेद से उपर उठें और शिक्षा का राजनीतिकरण न करें स्टालिन : प्रधान वर्ष 2029 तक यूपी बनेगा एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था : योगी दिल्ली चुनाव में कांग्रेस की बदौलत भाजपा सत्ता में आयी: मायावती हरजोत बैस के प्रयास हुए सफल; सवां नदी पर अलगरां पुल की मरम्मत के लिए 17.56 करोड़ रुपये का टेंडर जारी पार्टी का अनुशासन तोड़ने वालों के खिलाफ समय रहते कार्रवाई की जरूरतः रंधावा Jojo और Johnny की बातों पर हंस-हंसकर लोटपोट हुए प्रेमानंद जी महाराज, आंखों से निकले आंसू

हिमाचल

Himachal: नैशनल गेम्स में 16 पदक प्राप्त कर 22वें स्थान पर रहा हिमाचल

18 फ़रवरी, 2025 06:32 PM

शिमला : 38वीं नैशनल गेम्स में हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों का प्रदर्शन पिछली बार की तुलना में बेहतर रहा। उत्तराखंड में आयोजित हुए नैशनल गेम्स में हिमाचल प्रदेश ने कुल 16 पदक हासिल किए। इन पदकों के दम पर नैशनल गेम्स की पदक तालिका की सूची में हिमाचल 22वें स्थान पर रहा। हिमाचल के खिलाड़ियों ने 4 स्वर्ण पदक, 3 रजत और 9 कांस्य पदक हासिल किए और यह स्थान हासिल किया। इसी के साथ हिमाचल का प्रदर्शन पिछली बार से बेहतर रहा है।

 

इस बार महिला कबड्डी व महिला हैंडबाल स्पर्धाओंं में हिमाचल प्रदेश की टीम ने 1-1 स्वर्ण पदक जीते, जबकि जिला मंडी के जोगिंद्रनगर से संबंध रखने वाले एथलीट सावन बरवाल ने 2 स्वर्ण पदक अपने नाम किए। उन्होंने 5 हजार मीटर व 10 हजार मीटर दौड़ स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीते। इसके अलावा बॉक्सिंग स्पर्धा में हिमाचल के बॉक्सर्स 57 किलोग्र्राम वेट वर्ग में आशीष नेगी व विनाक्षी धौटा ने 1-1 रजत पदक जीते, जबकि जूडो स्पर्धा में 70 किलोग्राम से कम वेट वर्ग में हिमाचल प्रदेश की इमुनागांबी ने 1 रजत पदक हासिल किया।

 

इसी तरह कबड्डी व नैटबाल में 1-1 कांस्य पदक के अलावा हिमाचल प्रदेश ने बॉक्सिंग में 3 कांस्य, रैसलिंग में 2 कांस्य, वुशू में 2 कांस्य पदक जीते। रैसलिंग में 62 किलोग्राम वेट वर्ग में खुशी व 68 किलोग्राम वेट वर्ग में सोनिका ने कांस्य पदक जीते, जबकि वुशू खेल में हिमाचल की मधु व दिव्या ने 1-1 कांस्य पदक जीता। हालांकि हिमाचल प्रदेश ने राफ्टिंग डैमो गेम में भी पदक अपने नाम किए हैं। इसमें मिक्स इवैंट में 1 रजत पदक और 3 कांस्य पदक शामिल हैं, लेकिन डैमो गेम में जीते हुए पदकों को पदक तालिका में आधिकारिक रूप से शामिल नहीं किया जाता है, जिसके चलते इन पदकों को पदक तालिका में नहीं दर्शाया गया है।


पिछले वर्ष हुई नैशनल गेम्स में हिमाचल प्रदेश की झोली में 4 स्वर्ण पदक, 2 रजत पदक और 5 कांस्य पदक मिलाकर कुल 11 पदक जीते थे, लेकिन इस बार वर्ष 2025 में हुए नैशनल गेम्स में हिमाचल की पदकों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। बीते वर्ष हुई नैशनल गेम्स में हिमाचल प्रदेश से 147 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था और इस बार प्रतिभागियों की संख्या 224 रही। हालांकि हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों का प्रदर्शन इस बार बीते वर्षों की तुलना में बेहतर रहा, लेकिन कई खेलों में खिलाड़ी पदक से चूक गए।

 

हिमाचल प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर और कोच की कमी दूर हुई तो पदकों की संख्या और बढ़ सकती है : भंडारी
हिमाचल प्रदेश ओलिंपिक संघ के महासचिव राजेश भंडारी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने नैशनल गेम्स में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि हिमाचल प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी को दूर किए जाने से और कोच की कमी को दूर किए जाने पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन में और निखार आ सकता है और पदकों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। हिमाचल में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ने इस बार नैशनल गेम्स की मेजबानी की थी और वहां पर बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में खेल ढांचा मजबूत करने की जरूरत है।


उत्तराखंड राज्य हिमाचल की तरह छोटा होने के बावजूद 7वें स्थान पर रहा
38वीं नैशनल गेम्स में सर्विसिज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड ने पहला, महाराष्ट्र ने दूसरा और हरियाणा ने तीसरा स्थान हासिल किया। उत्तराखंड राज्य हिमाचल की तरह छोटा होने के बावजूद 24 स्वर्ण, 35 रजत और 44 कांस्य पदक प्राप्त कर पदक तालिका में 7वें स्थान पर रहा है।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Shimla: निजी दौरे के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मालदीव रवाना

Shimla: निजी दौरे के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मालदीव रवाना

हिमाचल के 67 शिक्षक सिंगापुर शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना, मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण

हिमाचल के 67 शिक्षक सिंगापुर शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना, मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण

Himachal: वाटर स्पोर्ट्स के बाद अब बिलासपुर में पर्यटकाें को मिलेगी रॉक क्लाइंबिंग की सुविधा, प्रशासन ने तैयार की योजना

Himachal: वाटर स्पोर्ट्स के बाद अब बिलासपुर में पर्यटकाें को मिलेगी रॉक क्लाइंबिंग की सुविधा, प्रशासन ने तैयार की योजना

Shimla: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए जयराम ठाकुर के विकल्प पर भी चर्चा

Shimla: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए जयराम ठाकुर के विकल्प पर भी चर्चा

Himachal: विधानसभा के बजट सत्र की अधिसूचना जारी, 16 बैठकों में होगी अहम चर्चा

Himachal: विधानसभा के बजट सत्र की अधिसूचना जारी, 16 बैठकों में होगी अहम चर्चा

हिमाचल में अब संपत्ति हस्तांतरण व पट्टे के लिए देनी होगी 12 प्रतिशत स्टांप ड्यूटी

हिमाचल में अब संपत्ति हस्तांतरण व पट्टे के लिए देनी होगी 12 प्रतिशत स्टांप ड्यूटी

क्यों बंद हुई है सीएम आवास ओक ओवर की सड़क? जानिए असल वजह

क्यों बंद हुई है सीएम आवास ओक ओवर की सड़क? जानिए असल वजह

Kangra: एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला को मिली 3 आईपीएल मैचों की मेजबानी

Kangra: एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला को मिली 3 आईपीएल मैचों की मेजबानी

Kangra: सीएम सुक्खू नशे के उन्मूलन को लेकर चलाएं संयुक्त अभियान, विपक्ष देगा साथ : जयराम

Kangra: सीएम सुक्खू नशे के उन्मूलन को लेकर चलाएं संयुक्त अभियान, विपक्ष देगा साथ : जयराम

Kullu: पुलिस रेड के दौरान अवैध शराब के साथ 3 लोग गिरफ्तार

Kullu: पुलिस रेड के दौरान अवैध शराब के साथ 3 लोग गिरफ्तार