Saturday, February 22, 2025
BREAKING
विकसित भारत के लिए हर क्षेत्र में सर्वोत्तम नेतृत्व जरूरी : मोदी दिल्ली की मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट की सोनिया को अस्पताल से मिली छुट्टी रेखा गुप्ता, प्रवेश साहिब सिंह ने की धनखड़ से शिष्टाचार भेंट राजनीतिक मतभेद से उपर उठें और शिक्षा का राजनीतिकरण न करें स्टालिन : प्रधान वर्ष 2029 तक यूपी बनेगा एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था : योगी दिल्ली चुनाव में कांग्रेस की बदौलत भाजपा सत्ता में आयी: मायावती हरजोत बैस के प्रयास हुए सफल; सवां नदी पर अलगरां पुल की मरम्मत के लिए 17.56 करोड़ रुपये का टेंडर जारी पार्टी का अनुशासन तोड़ने वालों के खिलाफ समय रहते कार्रवाई की जरूरतः रंधावा Jojo और Johnny की बातों पर हंस-हंसकर लोटपोट हुए प्रेमानंद जी महाराज, आंखों से निकले आंसू

हिमाचल

Shimla: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए जयराम ठाकुर के विकल्प पर भी चर्चा

19 फ़रवरी, 2025 06:29 PM

शिमला : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का नाम भी बेहतर विकल्प के रूप में सामने आ रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार कई वरिष्ठ नेता ऐसा मानते हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री को प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपे जाने पर बेहतर परिणाम सामने आ सकते हैं। यदि पार्टी आलाकमान के स्तर पर ऐसा निर्णय लिया जाता है तो फिर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष को भी बदला जा सकता है।

ऐसे में नेता प्रतिपक्ष के लिए विपिन सिंह परमार, बिक्रम सिंह और सतपाल सिंह सत्ती के विकल्प पर पार्टी विचार कर सकती है। सूत्रों के अनुसार प्रदेश में भाजपा अध्यक्ष पद पर मुहर दिल्ली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बाद कभी भी लग सकता है। दिल्ली में 27 वर्ष के बाद भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को होना है, जिसमें पार्टी का शीर्ष नेतृत्व मौजूद रहेगा।

अब बदले सियासी परिदृश्य में यदि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद की बात करें तो इसके लिए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के अलावा मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल, डा. राजीव भारद्वाज और इंदु गोस्वामी के नाम आगे आ रहे हैं। हालांकि भाजपा आलाकमान कब क्या निर्णय लेता है, इसका खुलासा कई बार अंतिम क्षण में जाकर होता है। प्रदेश में भी भाजपा ऐसे नेता को आगे करेगी, जिसके नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। भाजपा का अगला लक्ष्य प्रदेश में सत्ता में वापसी करना है और इसके लिए अभी से शीर्ष नेतृत्व ने काम करना शुरू कर दिया है।

डा. जितेंद्र सिंह बनाए गए हैं चुनाव अधिकारी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद चयन के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके बाद वह एक बार शिमला का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने अपने शिमला दौरे के दौरान संविधान गौरव दिवस पर शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को भी संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान सिर्फ इतना संकेत दिया कि पार्टी की तरफ से शीघ्र लोकतांत्रिक तरीके से अध्यक्ष पद की चयन प्रक्रिया को जल्द पूर्ण किया जाएगा। यानी प्रदेश अध्यक्ष चयन के लिए उनका अलग से कार्यक्रम बनेगा।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Shimla: निजी दौरे के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मालदीव रवाना

Shimla: निजी दौरे के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मालदीव रवाना

हिमाचल के 67 शिक्षक सिंगापुर शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना, मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण

हिमाचल के 67 शिक्षक सिंगापुर शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना, मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण

Himachal: वाटर स्पोर्ट्स के बाद अब बिलासपुर में पर्यटकाें को मिलेगी रॉक क्लाइंबिंग की सुविधा, प्रशासन ने तैयार की योजना

Himachal: वाटर स्पोर्ट्स के बाद अब बिलासपुर में पर्यटकाें को मिलेगी रॉक क्लाइंबिंग की सुविधा, प्रशासन ने तैयार की योजना

Himachal: विधानसभा के बजट सत्र की अधिसूचना जारी, 16 बैठकों में होगी अहम चर्चा

Himachal: विधानसभा के बजट सत्र की अधिसूचना जारी, 16 बैठकों में होगी अहम चर्चा

हिमाचल में अब संपत्ति हस्तांतरण व पट्टे के लिए देनी होगी 12 प्रतिशत स्टांप ड्यूटी

हिमाचल में अब संपत्ति हस्तांतरण व पट्टे के लिए देनी होगी 12 प्रतिशत स्टांप ड्यूटी

क्यों बंद हुई है सीएम आवास ओक ओवर की सड़क? जानिए असल वजह

क्यों बंद हुई है सीएम आवास ओक ओवर की सड़क? जानिए असल वजह

Kangra: एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला को मिली 3 आईपीएल मैचों की मेजबानी

Kangra: एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला को मिली 3 आईपीएल मैचों की मेजबानी

Himachal: नैशनल गेम्स में 16 पदक प्राप्त कर 22वें स्थान पर रहा हिमाचल

Himachal: नैशनल गेम्स में 16 पदक प्राप्त कर 22वें स्थान पर रहा हिमाचल

Kangra: सीएम सुक्खू नशे के उन्मूलन को लेकर चलाएं संयुक्त अभियान, विपक्ष देगा साथ : जयराम

Kangra: सीएम सुक्खू नशे के उन्मूलन को लेकर चलाएं संयुक्त अभियान, विपक्ष देगा साथ : जयराम

Kullu: पुलिस रेड के दौरान अवैध शराब के साथ 3 लोग गिरफ्तार

Kullu: पुलिस रेड के दौरान अवैध शराब के साथ 3 लोग गिरफ्तार