Saturday, February 22, 2025
BREAKING
विकसित भारत के लिए हर क्षेत्र में सर्वोत्तम नेतृत्व जरूरी : मोदी दिल्ली की मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट की सोनिया को अस्पताल से मिली छुट्टी रेखा गुप्ता, प्रवेश साहिब सिंह ने की धनखड़ से शिष्टाचार भेंट राजनीतिक मतभेद से उपर उठें और शिक्षा का राजनीतिकरण न करें स्टालिन : प्रधान वर्ष 2029 तक यूपी बनेगा एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था : योगी दिल्ली चुनाव में कांग्रेस की बदौलत भाजपा सत्ता में आयी: मायावती हरजोत बैस के प्रयास हुए सफल; सवां नदी पर अलगरां पुल की मरम्मत के लिए 17.56 करोड़ रुपये का टेंडर जारी पार्टी का अनुशासन तोड़ने वालों के खिलाफ समय रहते कार्रवाई की जरूरतः रंधावा Jojo और Johnny की बातों पर हंस-हंसकर लोटपोट हुए प्रेमानंद जी महाराज, आंखों से निकले आंसू

हिमाचल

Kangra: सीएम सुक्खू नशे के उन्मूलन को लेकर चलाएं संयुक्त अभियान, विपक्ष देगा साथ : जयराम

18 फ़रवरी, 2025 06:31 PM

धर्मशाला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बताया कि प्रदेश में नशे का प्रचलन लगातार बढ़ने के बाद सोशल मीडिया पर प्रदेश रेंगता-लड़खड़ता हुआ हिमाचल प्रदेश बन रहा है। सोमवार को धर्मशाला दौरे पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रैस वार्ता के दौरान बताया कि कांग्रेस कार्यकाल में प्रदेश तबाही की ओर जा रहा है। उन्होंने बताया कि नशे की प्रवृत्ति के कारण प्रदेश का युवा बर्बाद हो रहा है। प्रदेश में भाजपा कार्यकाल के दौरान हिमाचल के होम डिपार्टमैंट में नशे पर चर्चा के दौरान नशे से संबंधित एफआईआर में हिमाचल के बाहर के राज्यों के लोगों के नाम निकल कर आए थे। नशे को प्रदेश में लाने वाले लोगों को गिरफ्तार किया गया था। हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, राजस्थान और दिल्ली के मुख्यमंत्रियों के साथ बात कर नशे पर संयुक्त कदम उठाए गए और आगे भी उठाने चाहिए, ताकि इन नशा सरगनाओं को दबोचा जा सके। 

जयराम ने बताया कि नशे के बढ़ रहे प्रचलन को लेकर प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री ने एक भी बैठक नहीं की। हालांकि राज्यपाल ने नशे पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने सीएम सुक्खू से अपील की है कि नशे के उन्मूलन को लेकर संयुक्त अभियान चलाएं। इसमें विपक्ष भी उनका साथ देगा। वहीं अगर सरकार इस विषय पर आगे नहीं आएगी तो वह अपने स्तर पर नशे को जड़ से उखाड़ने की मुहिम चलाएंगे। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र कांगड़ा के विधायक पवन काजल, धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, धर्मशाला भाजपा मंडल शहरी अध्यक्ष डा. विशाल नैहरिया, संगठनात्मक जिला कांगड़ा अध्यक्ष सचिन शर्मा व भाजपा के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी विश्व चक्षु मौजूद रहे।

नशे की लत से 2 साल में 100 युवा गंवा चुके अपनी जान
जयराम ने आंकड़ों पर बात करते हुए बताया कि नशे के चलते प्रदेश में बीते 2 सालों में 100 युवा अपनी जान गंवा चुके हैं। हाल ही में ओवरडोज के कारण युवाओं की मौत के मामले सामने आए हैं। देवभूमि हिमाचल के दूरदराज क्षेत्रों में भी अब नशीले पदार्थों को पकड़ा जा रहा है। वहीं विधानसभा में पेश आंकड़ों की बात करें तो 2023-24 में नशे की ओवरडोज के कारण 11 मौतें हो चुकी हैं।

एक हफ्ते में 10 हजार नौकरियों की बात
पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से पहले 20,000 नौकरियां देने की बात कही गई। उसके बाद यह आंकड़ा 31,000 पहुंचा, जबकि अब बीते सप्ताहों में 41,000 नौकरियां देने की बात कही जा रही है। एक सप्ताह में 10,000 नौकरियां देने की बात कहना समझ से परे है। हालांकि प्रदेश में हाल ही में हुई एक भर्ती में बड़े-बड़े नेताओं का नाम आ रहा है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Shimla: निजी दौरे के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मालदीव रवाना

Shimla: निजी दौरे के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मालदीव रवाना

हिमाचल के 67 शिक्षक सिंगापुर शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना, मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण

हिमाचल के 67 शिक्षक सिंगापुर शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना, मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण

Himachal: वाटर स्पोर्ट्स के बाद अब बिलासपुर में पर्यटकाें को मिलेगी रॉक क्लाइंबिंग की सुविधा, प्रशासन ने तैयार की योजना

Himachal: वाटर स्पोर्ट्स के बाद अब बिलासपुर में पर्यटकाें को मिलेगी रॉक क्लाइंबिंग की सुविधा, प्रशासन ने तैयार की योजना

Shimla: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए जयराम ठाकुर के विकल्प पर भी चर्चा

Shimla: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए जयराम ठाकुर के विकल्प पर भी चर्चा

Himachal: विधानसभा के बजट सत्र की अधिसूचना जारी, 16 बैठकों में होगी अहम चर्चा

Himachal: विधानसभा के बजट सत्र की अधिसूचना जारी, 16 बैठकों में होगी अहम चर्चा

हिमाचल में अब संपत्ति हस्तांतरण व पट्टे के लिए देनी होगी 12 प्रतिशत स्टांप ड्यूटी

हिमाचल में अब संपत्ति हस्तांतरण व पट्टे के लिए देनी होगी 12 प्रतिशत स्टांप ड्यूटी

क्यों बंद हुई है सीएम आवास ओक ओवर की सड़क? जानिए असल वजह

क्यों बंद हुई है सीएम आवास ओक ओवर की सड़क? जानिए असल वजह

Kangra: एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला को मिली 3 आईपीएल मैचों की मेजबानी

Kangra: एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला को मिली 3 आईपीएल मैचों की मेजबानी

Himachal: नैशनल गेम्स में 16 पदक प्राप्त कर 22वें स्थान पर रहा हिमाचल

Himachal: नैशनल गेम्स में 16 पदक प्राप्त कर 22वें स्थान पर रहा हिमाचल

Kullu: पुलिस रेड के दौरान अवैध शराब के साथ 3 लोग गिरफ्तार

Kullu: पुलिस रेड के दौरान अवैध शराब के साथ 3 लोग गिरफ्तार