Thursday, April 17, 2025
BREAKING
प्रधानमंत्री मोदी ने डेनमार्क की प्रधानमंत्री फ्रेडरिकसन के साथ टेलीफोन पर वैश्विक घटनाक्रम पर की चर्चा अगले दो दशकों में, दुनिया की ऊर्जा माँग में वृद्धि का 25% हिस्सा भारत से आएगा : केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी चीन में ‘भारतीय दोस्तों’ का स्वागत : अमेरिका के साथ टैरिफ युद्ध में उलझे बीजिंग ने जारी किए 85,000 वीजा पुलिस अधीक्षक ने बैंक अधिकारियों को सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने बारे दिए आवश्यक दिशा निर्देश रोटरी क्लब सिरसा सीनियर की कोर कमेटी ने किया विमर्श राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बप्पा में साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन सिरसा से चार किसानों ने तमिलनाडु में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में की शिरकत अभिषेक 2024-25 रीजन कॉन्फ्रेंस का हुआ सफल आयोजन लायन रवि अरोड़ा के नेतृत्व में हुई कांफ्रेंस डिजिटल सुरक्षा का संदेश देते हुए भारत सरकार के संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा कार्यक्रम का आयोजन गुलज़ार सिंह बौबी ने वित्त मंत्री और आयोग के चेयरमैन की उपस्थिति में पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य के रूप में कार्यभार संभाला

हिमाचल

Himachal: रिज मैदान के दौलत सिंह पार्क में स्थापित होगी पूर्व सीएम स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा, विक्रमादित्य सिंह ने बताई तारीख

06 अप्रैल, 2025 04:16 PM

शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान के दौलत सिंह पार्क में स्थापित की जाएगी। प्रतिमा का अनावरण 23 जून को वीरभद्र सिंह के जन्मोत्सव पर होगा। इस प्रतिमा का निर्माण राजा वीरभद्र सिंह फाऊंडेशन करेगी। फाऊंडेशन का पंजीकरण राज्य स्तर पर किया गया है। यह बात लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री एवं राजा वीरभद्र सिंह फाऊंडेशन के अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने शिमला में पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि प्रतिमा लगाने को लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।


ट्रस्ट वहन करेगा प्रतिमा के निर्माण का पूरा खर्च
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि स्व. वीरभद्र सिंह राज्य के हर लोगों के साथ जुड़े थे, इसलिए प्रदेश के लोग स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की तर्ज पर उनकी प्रतिमा में योगदान देना चाहते थे। इसलिए प्रतिमा के निर्माण का पूरा खर्च ट्रस्ट वहन करेगा। 23 जून को प्रतिमा के अनावरण के मौके पर सी.एम. सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित सभी दलों के नेताओं व लोगों को बुलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि फाऊंडेशन में वर्तमान में 4 लोगों को ट्रस्टी बनाया गया है तथा आने वाले दिनों में प्रदेश के हर क्षेत्र से विख्यात लोगों को इससे जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक संस्था नहीं है। इसमें दलगत राजनीति से ऊपर उठकर लोगों को जोड़ेंगे, क्योंकि वीरभद्र सिंह ऐसे व्यक्ति थे, जिनके प्रदेश के हर समाज व हर वर्ग के लोगों के साथ मधुर संबंध थे।

 

हर क्षेत्र के विख्यात लोगों को वीरभद्र सिंह फाऊंडेशन से जोड़ा जाएगा
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वीरभद्र सिंह फाऊंडेशन से राज्य के हर क्षेत्र तथा हर कोने के विख्यात लोगों को जोड़ा जाएगा। फाऊंडेशन की जल्द बैठक कर अगली रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने विख्यात व अन्य लोगों से फाऊंडेशन के साथ जुड़ने व लोगों के हित में कार्य करने के लिए सुझाव देने का आग्रह किया। फाऊंडेशन के माध्यम से शिक्षा प्रणाली व स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए कदम उठाए जाएंगे। इसके तहत ग्रामीण व पिछड़े क्षेत्रों में चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

पांगी की महिलाओं को 1500 रुपए, एक साथ मिलेंगी तीन किस्तें, सुक्खू ने किया ऐलान

पांगी की महिलाओं को 1500 रुपए, एक साथ मिलेंगी तीन किस्तें, सुक्खू ने किया ऐलान

PM मोदी ने प्रदेशवासियों को दी हिमाचल दिवस की शुभकामनाएं

PM मोदी ने प्रदेशवासियों को दी हिमाचल दिवस की शुभकामनाएं

Himachal News: अब केंद्रीय करों में प्रदेश की हिस्सेदारी बढ़ाने को लड़ेगा हिमाचल

Himachal News: अब केंद्रीय करों में प्रदेश की हिस्सेदारी बढ़ाने को लड़ेगा हिमाचल

Rain Alert: हिमाचल में 16 से मौसम का कहर! तूफान, ओले और तेज बारिश तय!

Rain Alert: हिमाचल में 16 से मौसम का कहर! तूफान, ओले और तेज बारिश तय!

Earthquake: भूकंप से कांपा मंडी: हिमाचल प्रदेश में सुबह-सुबह लगे भूकंप के झटके, जानें कितनी रही तीव्रता

Earthquake: भूकंप से कांपा मंडी: हिमाचल प्रदेश में सुबह-सुबह लगे भूकंप के झटके, जानें कितनी रही तीव्रता

Himachal: चम्बा मामले के बाद हिमकेयर योजना पर उठे सवाल, विपक्ष ने घेरी सरकार, स्वास्थ्य मंत्री बोले–कराएंगे जांच

Himachal: चम्बा मामले के बाद हिमकेयर योजना पर उठे सवाल, विपक्ष ने घेरी सरकार, स्वास्थ्य मंत्री बोले–कराएंगे जांच

Himachal: खौफनाक मंजर में बदला पर्यटकों का सफर, चंडीगढ़-मनाली NH पर पहाड़ी से टकराकर सड़क पर पलटी वोल्वो बस

Himachal: खौफनाक मंजर में बदला पर्यटकों का सफर, चंडीगढ़-मनाली NH पर पहाड़ी से टकराकर सड़क पर पलटी वोल्वो बस

हिमाचल का सूबेदार जम्मू में शहीद

हिमाचल का सूबेदार जम्मू में शहीद

Weather Update: हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी, कई जिलों में बारिश जारी

Weather Update: हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी, कई जिलों में बारिश जारी

Sirmaur: नाहन-दोसड़का में आरटीओ सोना चंदेल की बड़ी कार्रवाई, 27 ट्रकों पर लगाया 9.17 लाख का जुर्माना

Sirmaur: नाहन-दोसड़का में आरटीओ सोना चंदेल की बड़ी कार्रवाई, 27 ट्रकों पर लगाया 9.17 लाख का जुर्माना