सोलन : हॉकी के महान खिलाड़ी जादूगर मेजर ध्यानचंद के बेटे और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित अशोक ध्यानचंद ने भारत सरकार से महत्त्वपूर्ण अपील की है। उन्होंने सोलन में वेटरन्स इंडिया स्पोट्र्स विंग हिमाचल द्वारा आयोजित टूर्नामेंट के समापन पर कहा कि द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित अनुभवी खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय और युवा हॉकी टीमों का कोच नियुक्त किया जाना चाहिए। अशोक ध्यानचंद ने कहा कि द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोचों के पास खेल का गहरा ज्ञान और खिलाडिय़ों को प्रशिक्षित करने का उत्कृष्ट अनुभव होता है। ऐसे कोच युवा प्रतिभाओं को सही मार्गदर्शन दे सकते हैं और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार कर सकते हैं। वर्तमान भारतीय हॉकी टीम की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि टीम बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है और खिलाडिय़ों के बीच अच्छा तालमेल है।