Saturday, February 22, 2025
BREAKING
विकसित भारत के लिए हर क्षेत्र में सर्वोत्तम नेतृत्व जरूरी : मोदी दिल्ली की मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट की सोनिया को अस्पताल से मिली छुट्टी रेखा गुप्ता, प्रवेश साहिब सिंह ने की धनखड़ से शिष्टाचार भेंट राजनीतिक मतभेद से उपर उठें और शिक्षा का राजनीतिकरण न करें स्टालिन : प्रधान वर्ष 2029 तक यूपी बनेगा एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था : योगी दिल्ली चुनाव में कांग्रेस की बदौलत भाजपा सत्ता में आयी: मायावती हरजोत बैस के प्रयास हुए सफल; सवां नदी पर अलगरां पुल की मरम्मत के लिए 17.56 करोड़ रुपये का टेंडर जारी पार्टी का अनुशासन तोड़ने वालों के खिलाफ समय रहते कार्रवाई की जरूरतः रंधावा Jojo और Johnny की बातों पर हंस-हंसकर लोटपोट हुए प्रेमानंद जी महाराज, आंखों से निकले आंसू

राष्ट्रीय

Jojo और Johnny की बातों पर हंस-हंसकर लोटपोट हुए प्रेमानंद जी महाराज, आंखों से निकले आंसू

21 फ़रवरी, 2025 12:53 PM

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के वृंदावन स्थित संत प्रेमानंद महाराज को लोग खूब पसंद करते हैं, और उनके सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो भी उनकी लोकप्रियता को बढ़ाते रहते हैं। हाल ही में एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें प्रेमानंद महाराज जोरदार ठहाके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। शायद ही किसी ने पहले उन्हें इस तरह हंसते देखा हो। लेकिन, आखिरकार जोजो और जॉनी कौन हैं, जिन्होंने महाराज को हंसी से लोटपोट कर दिया?

 

कला से हैरान हुए महाराज
यह घटना श्री हित राधा केली कुंज के आश्रम में बुधवार को हुई। इस दिन एक पेटबोली (वेंट्रिलोक्विज्म) कलाकार राहुल मिश्रा अपने दो पपेट्स, जोजो और जॉनी के साथ प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे थे। राहुल ने अपनी कला से प्रेमानंद महाराज को हैरान कर दिया। जोजो और जॉनी के बीच की बातें सुनकर महाराज अपनी हंसी नहीं रोक पाए और जमकर हंसने लगे। इसके बाद महाराज ने दोनों से लंबी बातचीत की।


क्या है पेटबोली कला?
पेटबोली एक अद्भुत कला है, जिसमें कलाकार बिना होंठ हिलाए बोलता है और यह महसूस कराता है कि पपेट बोल रहा है। राहुल मिश्रा ने अपने पपेट्स जोजो और जॉनी के साथ प्रेमानंद महाराज के सामने यह कला प्रस्तुत की, जिससे महाराज पूरी तरह से प्रभावित हो गए। महाराज ने कहा कि रिकॉर्डिंग के जरिए बात करना अलग बात है, लेकिन ये दोनों तो सवालों के तुरंत जवाब दे रहे हैं, जो उन्हें आश्चर्यजनक लगा।

 

वीडियो वायरल
इस मजेदार बातचीत और हंसी-ठहाकों का वीडियो प्रेमानंद महाराज के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया गया। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और कुछ ही देर में इसे करोड़ों लोग देख चुके थे। इस वीडियो ने प्रेमानंद महाराज के फैंस को भी काफी खुश किया, और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

विकसित भारत के लिए हर क्षेत्र में सर्वोत्तम नेतृत्व जरूरी : मोदी

विकसित भारत के लिए हर क्षेत्र में सर्वोत्तम नेतृत्व जरूरी : मोदी

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट की

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट की

सोनिया को अस्पताल से मिली छुट्टी

सोनिया को अस्पताल से मिली छुट्टी

रेखा गुप्ता, प्रवेश साहिब सिंह ने की धनखड़ से शिष्टाचार भेंट

रेखा गुप्ता, प्रवेश साहिब सिंह ने की धनखड़ से शिष्टाचार भेंट

राजनीतिक मतभेद से उपर उठें और शिक्षा का राजनीतिकरण न करें स्टालिन : प्रधान

राजनीतिक मतभेद से उपर उठें और शिक्षा का राजनीतिकरण न करें स्टालिन : प्रधान

वर्ष 2029 तक यूपी बनेगा एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था : योगी

वर्ष 2029 तक यूपी बनेगा एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था : योगी

दिल्ली चुनाव में कांग्रेस की बदौलत भाजपा सत्ता में आयी: मायावती

दिल्ली चुनाव में कांग्रेस की बदौलत भाजपा सत्ता में आयी: मायावती

बेहतर तालमेल से लोगों को दें केन्‍द्र एवं राज्‍य सरकार की योजनाओं का लाभ-बिरला

बेहतर तालमेल से लोगों को दें केन्‍द्र एवं राज्‍य सरकार की योजनाओं का लाभ-बिरला

SnowFall: बर्फबारी से चमक उठा किन्नौर, बागबानी को मिली संजीवनी

SnowFall: बर्फबारी से चमक उठा किन्नौर, बागबानी को मिली संजीवनी

एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, महाकुंभ से लौट रहे थे सभी

एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, महाकुंभ से लौट रहे थे सभी