Saturday, February 22, 2025
BREAKING
विकसित भारत के लिए हर क्षेत्र में सर्वोत्तम नेतृत्व जरूरी : मोदी दिल्ली की मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट की सोनिया को अस्पताल से मिली छुट्टी रेखा गुप्ता, प्रवेश साहिब सिंह ने की धनखड़ से शिष्टाचार भेंट राजनीतिक मतभेद से उपर उठें और शिक्षा का राजनीतिकरण न करें स्टालिन : प्रधान वर्ष 2029 तक यूपी बनेगा एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था : योगी दिल्ली चुनाव में कांग्रेस की बदौलत भाजपा सत्ता में आयी: मायावती हरजोत बैस के प्रयास हुए सफल; सवां नदी पर अलगरां पुल की मरम्मत के लिए 17.56 करोड़ रुपये का टेंडर जारी पार्टी का अनुशासन तोड़ने वालों के खिलाफ समय रहते कार्रवाई की जरूरतः रंधावा Jojo और Johnny की बातों पर हंस-हंसकर लोटपोट हुए प्रेमानंद जी महाराज, आंखों से निकले आंसू

बाज़ार

Gautam Adani News: गौतम अडानी की संपत्ति में बड़ी गिरावट, अमीरों की लिस्ट में 23वें स्थान पर पहुंचे

16 फ़रवरी, 2025 05:32 PM

देश के तीसरे सबसे बड़े औद्योगिक घराने अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की संपत्ति में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के अनुसार, शुक्रवार को उनकी नेटवर्थ 2.73 अरब डॉलर (करीब ₹23,660 करोड़) घटकर 66.1 अरब डॉलर रह गई। इस साल अब तक उनकी संपत्ति में 12.6 अरब डॉलर की गिरावट आ चुकी है। इसके चलते वे दुनिया के अमीरों की सूची में 23वें स्थान पर खिसक गए हैं और एशिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति का स्थान भी खतरे में है। चीन के झोंग शैनशैन 57.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एशिया में तीसरे और वैश्विक सूची में 24वें स्थान पर हैं।

घरेलू शेयर बाजार में लगातार आठ सत्र से गिरावट आ रही है। इस कारण भारतीय रईसों की नेटवर्थ में गिरावट आई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में इस साल 4.55 अरब डॉलर की गिरावट आई है। वह 86.1 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 17वें नंबर पर बने हुए हैं। एचसीएल के शिव नाडर ने इस साल 4.14 अरब डॉलर, शापूरजी मिस्त्री ने 2.18 अरब डॉलर, अजीम प्रेमजी ने 18.8 करोड़ डॉलर, सावित्री जिंदल ने 5.20 अरब डॉलर और सन फार्मा के दिलीप सांघवी ने 3.40 अरब डॉलर गंवाए हैं।

मस्क और जुकरबर्ग का हाल

दुनिया में सबसे ज्यादा नेटवर्थ गंवाने के मामले में एलन मस्क पहले नंबर पर हैं जबकि सबसे ज्यादा कमाई करने में मार्क जुकरबर्ग सबसे आगे हैं। दुनिया के सबसे बड़े रईस मस्क की नेटवर्थ में इस साल 34.1 अरब डॉलर गंवाए हैं। अब उनकी नेटवर्थ 398 अरब डॉलर रह गई है। दूसरी तरफ फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स के सीईओ जुकरबर्ग की नेटवर्थ में इस साल 52 अरब डॉलर की तेजी आई है। वह 259 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में मस्क के बाद दूसरे नंबर पर हैं।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

Closing Bell: गिरावट के साथ बाजार बंद, सेंसेक्स 75,735 और निफ्टी 22,913 के स्तर पर

Closing Bell: गिरावट के साथ बाजार बंद, सेंसेक्स 75,735 और निफ्टी 22,913 के स्तर पर

Good News: PF के करोड़ों सब्सक्राइबर्स के लिए गुड न्यूज, UPI के जरिए निकाल सकेंगे PF का पैसा

Good News: PF के करोड़ों सब्सक्राइबर्स के लिए गुड न्यूज, UPI के जरिए निकाल सकेंगे PF का पैसा

SEBI ने Mutual Fund नियमों में किया बदलाव, 1 अप्रैल से होंगे लागू, जाने निवेशकों को क्या फायदा होगा?

SEBI ने Mutual Fund नियमों में किया बदलाव, 1 अप्रैल से होंगे लागू, जाने निवेशकों को क्या फायदा होगा?

PNB में सामने आया एक और बड़ा बैंकिंग घोटाला, 271 करोड़ रुपए का हुआ फ्रॉड

PNB में सामने आया एक और बड़ा बैंकिंग घोटाला, 271 करोड़ रुपए का हुआ फ्रॉड

Mutual Funds नियमों में SEBI ने किया बड़ा बदलाव, 1 अप्रैल 2025 से लागू होंगे नए नियम

Mutual Funds नियमों में SEBI ने किया बड़ा बदलाव, 1 अप्रैल 2025 से लागू होंगे नए नियम

Adani Group का नया कदम, स्पेस सेक्टर में प्रवेश की तैयारी, SSLV प्रोडक्शन रेस में शामिल

Adani Group का नया कदम, स्पेस सेक्टर में प्रवेश की तैयारी, SSLV प्रोडक्शन रेस में शामिल

संकट में Anil Ambani की यह कंपनी! तिमाही घाटा 8 गुना बढ़ा, शेयरों में 7% की गिरावट

संकट में Anil Ambani की यह कंपनी! तिमाही घाटा 8 गुना बढ़ा, शेयरों में 7% की गिरावट

भारत में सफेद कॉलर नौकरियों में 32% की बढ़ोतरी, ग्रीन जॉब्स में 41% उछाल

भारत में सफेद कॉलर नौकरियों में 32% की बढ़ोतरी, ग्रीन जॉब्स में 41% उछाल

बाजार में 8 दिनों में भारी गिरावट से 28 लाख करोड़ का नुकसान, 400 लाख करोड़ के स्तर से फिसला मार्केट कैप

बाजार में 8 दिनों में भारी गिरावट से 28 लाख करोड़ का नुकसान, 400 लाख करोड़ के स्तर से फिसला मार्केट कैप

PNB loan fraud: मेहुल चोकसी की 13 प्रॉपर्टी नीलाम करेगा बैंक, कोर्ट से मिली मंजूरी

PNB loan fraud: मेहुल चोकसी की 13 प्रॉपर्टी नीलाम करेगा बैंक, कोर्ट से मिली मंजूरी