नई दिल्ली : शेयर बाजार में आज यानी गुरुवार, 17 अप्रैल को गिरावट के बाद रिकवरी हुई है। सेंसेक्स करीब 1313 अंक ऊपर 78,358 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 357 अंक की तेजी है। ये 23,794 के पार पहुंच गया है। सुबह सेंसेक्स में करीब 350 अंकों की गिरावट थी।
ग्लोबल मार्केट में मामूली गिरावट
- 16 अप्रैल को अमेरिका का डाउ जोन्स 699 अंक (1.73%), नैस्डेक कंपोजिट 516 अंक (3.07%) और S&P 500 इंडेक्स 121 अंक (2.24%) गिरकर बंद हुए।
- एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 291अंक (0.86%) चढ़कर 34,212 पर है। कोरिया के कोस्पी में 15 अंक (0.63%) की तेजी है, ये 2,463 पर कारोबार कर रहा है।
- चीन का शंघाई कंपोजिट में 0.21% की तेजी है, ये 3,283 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 1.48% तेजी है, ये 21,369 पर कारोबार कर रहा है।
- 16 अप्रैल को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 3,936.42 करोड़ के शेयर खरीदे। जबकि भारतीय यानी घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,512.77 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।
कल शेयर बाजार में 309 अंक की तेजी रही थी
कल यानी बुधवार, 16 अप्रैल को शेयर बाजार में गिरावट के बाद तेजी रही। सेंसेक्स 309 अंक चढ़कर 77,044 के स्तर पर बंद हुआ। दिन के निचले स्तर से इसमें 500 अंक की रिकवरी हुई। निफ्टी में भी 109 अंक की तेजी रही, ये 23,437 के स्तर पर बंद हुआ। दिन के निचले स्तर से इसमें 164 अंक की रिकवरी आई।