Monday, April 28, 2025
BREAKING
पंजाब में फिर प्रशासनिक फेरबदल, इस विभाग के अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें List... केंद्र सरकार ने किसानों को दिया बैठक का न्योता तो वहीं नेता डल्लेवाल ने रख दी यह बड़ी शर्त पहलगाम आतंकी हमले को लेकर बड़ा खुलासा, आतंकियों संपर्क में थे 10 से ज्यादा मददगार, एनक्रिप्टेड चैट्स से चला मौत का खेल बड़ा खुलासा: पाकिस्तान से आई सीमा हैदर हो सकती ISI एजेंट, उठे गंभीर सवाल पाकिस्तान से तनाव के बीच बड़ी खबर, फ्रांस से 26 राफेल-M विमान खरीदेगा भारत, डील फाइनल भारत- पाक बॉर्डर पर बीएसएफ अलर्ट, ग्रामीणों से की गई खास अपील केंद्र सरकार सार्वजनिक स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध : केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल हरिद्वार में चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण शुरू, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं निलंबित केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने उधमपुर का किया दौरा, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

राष्ट्रीय

पाकिस्तान से तनातनी के बीच भारतीय नौसेना ने समंदर में दिखाई ताकत

28 अप्रैल, 2025 12:25 PM

नई दिल्ली; पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच भारतीय नौसेना अपनी युद्ध तैयारियों को लगातार पुख्ता करने में जुटी है। इंडियन नेवी के जहाजों ने लंबी दूरी तक सटीक आक्रामक हमले के लिए अपने प्लेटफार्म, मिसाइल और वेपन सिस्टम्स को टेस्ट करना जारी रखा है। नौसैनिक भी अपने वॉर ड्रिल को पुख्ता करने में जुटे हैं। इसी क्रम में नौसेना ने कई सफल एंटी-शिप फायरिंग टेस्ट को अंजाम दिया। इंडियन नेवी ने अपनी युद्ध तैयारियों को लेकर अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से कुछ वीडियो भी शेयर किए हैं, जिनमें जहाजों से मिसाइलें दागी जा रही हैं। इससे एक दिन पहले नेवी ने समुद्र में अपने युद्धक जहाजों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, भारतीय नौसेना राष्ट्र के समुद्री हितों की रक्षा करने के लिए किसी भी समय, कहीं भी, किसी भी तरह से युद्ध के लिए तैयार है।

इंडियन नेवी के इस पोस्ट को भारत के दुश्मनों के लिए एक स्पष्ट चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है। उधर, पाकिस्तान ने भारतीय नौसेना की संभावित कार्रवाई को लेकर अपनी चिंताओं के कारण अरब सागर में अपनी नौसेना के लिए अलर्ट जारी किया है। उसने पहले अरब सागर के ऊपर नो-फ्लाई जोन घोषित किया है और लाइव-फायर अलर्ट जारी किया है, जिसमें नाविकों से इस क्षेत्र से दूर रहने का आग्रह किया गया है। इस बीच ऐसी रिपोट्र्स आई हैं कि पाकिस्तान एक नई मिसाइल का परीक्षण करने की तैयारी कर रहा है। इस बीच भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सूरत ने मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल का उपयोग करके अरब सागर में एक तेज, कम ऊंचाई वाले लक्ष्य को भेदने में सफलता पाई है। यह परीक्षण भारतीय नौसेना के लिए एक महत्त्वपूर्ण कदम है, जो उसकी तैयारियों को दर्शाता है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर बड़ा खुलासा, आतंकियों संपर्क में थे 10 से ज्यादा मददगार, एनक्रिप्टेड चैट्स से चला मौत का खेल

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर बड़ा खुलासा, आतंकियों संपर्क में थे 10 से ज्यादा मददगार, एनक्रिप्टेड चैट्स से चला मौत का खेल

बड़ा खुलासा: पाकिस्तान से आई सीमा हैदर हो सकती ISI एजेंट, उठे गंभीर सवाल

बड़ा खुलासा: पाकिस्तान से आई सीमा हैदर हो सकती ISI एजेंट, उठे गंभीर सवाल

पाकिस्तान से तनाव के बीच बड़ी खबर, फ्रांस से 26 राफेल-M विमान खरीदेगा भारत, डील फाइनल

पाकिस्तान से तनाव के बीच बड़ी खबर, फ्रांस से 26 राफेल-M विमान खरीदेगा भारत, डील फाइनल

भारत- पाक बॉर्डर पर बीएसएफ अलर्ट, ग्रामीणों से की गई खास अपील

भारत- पाक बॉर्डर पर बीएसएफ अलर्ट, ग्रामीणों से की गई खास अपील

केंद्र सरकार सार्वजनिक स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध : केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

केंद्र सरकार सार्वजनिक स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध : केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं निलंबित

पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं निलंबित

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने उधमपुर का किया दौरा, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने उधमपुर का किया दौरा, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

रक्षा मंत्री और सीडीएस ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सैन्य तैयारियों पर की चर्चा

रक्षा मंत्री और सीडीएस ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सैन्य तैयारियों पर की चर्चा

पहलगाम हमले के बाद केंद्र सरकार का एक और सख्त फैसला, पाकिस्तानी हिंदुओं की चारधाम यात्रा पर रोक

पहलगाम हमले के बाद केंद्र सरकार का एक और सख्त फैसला, पाकिस्तानी हिंदुओं की चारधाम यात्रा पर रोक

अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाक, लगातार चौथे दिन LOC पर की गोलीबारी

अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाक, लगातार चौथे दिन LOC पर की गोलीबारी