Saturday, February 22, 2025
BREAKING
विकसित भारत के लिए हर क्षेत्र में सर्वोत्तम नेतृत्व जरूरी : मोदी दिल्ली की मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट की सोनिया को अस्पताल से मिली छुट्टी रेखा गुप्ता, प्रवेश साहिब सिंह ने की धनखड़ से शिष्टाचार भेंट राजनीतिक मतभेद से उपर उठें और शिक्षा का राजनीतिकरण न करें स्टालिन : प्रधान वर्ष 2029 तक यूपी बनेगा एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था : योगी दिल्ली चुनाव में कांग्रेस की बदौलत भाजपा सत्ता में आयी: मायावती हरजोत बैस के प्रयास हुए सफल; सवां नदी पर अलगरां पुल की मरम्मत के लिए 17.56 करोड़ रुपये का टेंडर जारी पार्टी का अनुशासन तोड़ने वालों के खिलाफ समय रहते कार्रवाई की जरूरतः रंधावा Jojo और Johnny की बातों पर हंस-हंसकर लोटपोट हुए प्रेमानंद जी महाराज, आंखों से निकले आंसू

राष्ट्रीय

कौन होगा दिल्ली का नया CM? पार्टी दफ्तर पहुंचे दोनों पर्यवेक्षक

19 फ़रवरी, 2025 06:57 PM

दिल्ली का नया मुख्यमंत्री आज तय होने वाला है। बीजेपी आज शाम 7 बजे अपनी विधायक दल की बैठक करेगी, जिसमें मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला लिया जाएगा। इसके बाद, कल रामलीला मैदान में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण होगा। कई नामों पर चर्चा चल रही है, जिनमें प्रवेश वर्मा का नाम प्रमुख है। उन्हें नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल को हराकर सीएम पद के लिए सबसे मजबूत उम्मीदवार माना जा रहा है।

वहीं, दिल्ली बीजेपी दफ्तर में विधायकों का आना शुरू हो गया है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता ओपी धनखड़ और रविशंकर प्रसाद भी पर्यवेक्षक के रूप में दिल्ली बीजेपी दफ्तर पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही, सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि विजेंद्र गुप्ता का नाम भी मुख्यमंत्री पद के लिए चर्चा में है। अब विधायक दल की बैठक कुछ ही देर में शुरू होने वाली है।

7 सांसद भी होंगे शामिल

कुछ देर में बीजेपी विधायकों दल की बैठक शुरू होने वाली है. इससे पहले अंदर की तस्वीरें सामने आई हैं। बीजेपी कार्यालय में 48 विधायकों के साथ-साथ 7 सांसदों की भी कुर्सियों लगाई गई हैं।

25,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे

दिल्ली के रामलीला मैदान में बृहस्पतिवार को नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए शहर के मध्य, उत्तर और नयी दिल्ली क्षेत्रों में 25,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस समारोह के राष्ट्रीय राजधानी के मध्य स्थित विशाल मैदान में दोपहर करीब 12 बजे आयोजित किये जाने की उम्मीद है। इसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

अधिकारी ने बुधवार को कहा, ‘‘25,000 से अधिक पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बलों की 15 से अधिक कंपनियां कड़ी निगरानी रखेंगी।'' उन्होंने जोर देकर कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ‘मजबूत' सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘सुरक्षा योजना के अनुसार, रामलीला मैदान और उसके आसपास अर्धसैनिक बलों के साथ 5,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

विकसित भारत के लिए हर क्षेत्र में सर्वोत्तम नेतृत्व जरूरी : मोदी

विकसित भारत के लिए हर क्षेत्र में सर्वोत्तम नेतृत्व जरूरी : मोदी

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट की

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट की

सोनिया को अस्पताल से मिली छुट्टी

सोनिया को अस्पताल से मिली छुट्टी

रेखा गुप्ता, प्रवेश साहिब सिंह ने की धनखड़ से शिष्टाचार भेंट

रेखा गुप्ता, प्रवेश साहिब सिंह ने की धनखड़ से शिष्टाचार भेंट

राजनीतिक मतभेद से उपर उठें और शिक्षा का राजनीतिकरण न करें स्टालिन : प्रधान

राजनीतिक मतभेद से उपर उठें और शिक्षा का राजनीतिकरण न करें स्टालिन : प्रधान

वर्ष 2029 तक यूपी बनेगा एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था : योगी

वर्ष 2029 तक यूपी बनेगा एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था : योगी

दिल्ली चुनाव में कांग्रेस की बदौलत भाजपा सत्ता में आयी: मायावती

दिल्ली चुनाव में कांग्रेस की बदौलत भाजपा सत्ता में आयी: मायावती

Jojo और Johnny की बातों पर हंस-हंसकर लोटपोट हुए प्रेमानंद जी महाराज, आंखों से निकले आंसू

Jojo और Johnny की बातों पर हंस-हंसकर लोटपोट हुए प्रेमानंद जी महाराज, आंखों से निकले आंसू

बेहतर तालमेल से लोगों को दें केन्‍द्र एवं राज्‍य सरकार की योजनाओं का लाभ-बिरला

बेहतर तालमेल से लोगों को दें केन्‍द्र एवं राज्‍य सरकार की योजनाओं का लाभ-बिरला

SnowFall: बर्फबारी से चमक उठा किन्नौर, बागबानी को मिली संजीवनी

SnowFall: बर्फबारी से चमक उठा किन्नौर, बागबानी को मिली संजीवनी