Saturday, February 22, 2025
BREAKING
विकसित भारत के लिए हर क्षेत्र में सर्वोत्तम नेतृत्व जरूरी : मोदी दिल्ली की मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट की सोनिया को अस्पताल से मिली छुट्टी रेखा गुप्ता, प्रवेश साहिब सिंह ने की धनखड़ से शिष्टाचार भेंट राजनीतिक मतभेद से उपर उठें और शिक्षा का राजनीतिकरण न करें स्टालिन : प्रधान वर्ष 2029 तक यूपी बनेगा एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था : योगी दिल्ली चुनाव में कांग्रेस की बदौलत भाजपा सत्ता में आयी: मायावती हरजोत बैस के प्रयास हुए सफल; सवां नदी पर अलगरां पुल की मरम्मत के लिए 17.56 करोड़ रुपये का टेंडर जारी पार्टी का अनुशासन तोड़ने वालों के खिलाफ समय रहते कार्रवाई की जरूरतः रंधावा Jojo और Johnny की बातों पर हंस-हंसकर लोटपोट हुए प्रेमानंद जी महाराज, आंखों से निकले आंसू

राष्ट्रीय

केंद्र सरकार ने आपदा प्रभावित इन पांच राज्यों को दी 1554 करोड़ रुपए की अतिरिक्त सहायता

19 फ़रवरी, 2025 01:50 PM

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में उच्च-स्तरीय समिति ने वर्ष 2024 के दौरान बाढ़, आकस्मिक बाढ़, भूस्खलन, चक्रवाती तूफान से प्रभावित पांच राज्यों को राष्ट्रीय आपदा मोचन कोष से 1554.99 करोड़ रुपए की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता को बुधवार मंजूरी दी। गृह मंत्रालय ने कहा है कि केंद्र सरकार का यह कदम प्राकृतिक आपदाओं का सामना करने वाले इन पांच राज्यों के लोगों की मदद करने के संकल्प को दर्शाता है।

इन पांच राज्यों को हुई राशि मंजूर
उच्च-स्तरीय समिति ने पांच राज्यों को 1554.99 करोड़ रुपए की केन्द्रीय सहायता को मंजूरी दी है जो वर्ष के लिए राज्य आपदा मोचन कोष (Disaster Fund) में उपलब्ध प्रारंभिक शेष राशि के 50 प्रतिशत के समायोजन के अधीन है। 1554.99 करोड़ रुपए की कुल राशि में से आंध्र प्रदेश के लिए 608.08 करोड़ रुपए, नागालैंड के लिए 170.99 करोड़ रुपए, ओडिशा के लिए 255.24 करोड़ रुपए, तेलंगाना के लिए 231.75 करोड़ रुपए और त्रिपुरा के लिए 288.93 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं।


यह अतिरिक्त सहायता केंद्र द्वारा राज्यों को राज्य आपदा मोचन कोष (Disaster Fund) से जारी धनराशि के अतिरिक्त है जो पहले से ही राज्यों के पास उपलब्ध है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान केंद्र सरकार ने राज्य आपदा कोष (Disaster Fund) से 27 राज्यों को 18,322.80 करोड़ रुपए और राष्ट्रीय कोष से 18 राज्यों को 4,808.30 करोड़ रुपए, राज्य आपदा न्यूनीकरण कोष से 14 राज्यों को 2208.55 करोड़ रुपए और राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण कोष से आठ राज्यों को 719.72 करोड़ रुपए जारी किए हैं। केंद्र सरकार ने आपदाओं के तुरंत बाद औपचारिक ज्ञापन की प्राप्ति की प्रतीक्षा किए बिना इन राज्यों में अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीमों को भेज दिया था।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

विकसित भारत के लिए हर क्षेत्र में सर्वोत्तम नेतृत्व जरूरी : मोदी

विकसित भारत के लिए हर क्षेत्र में सर्वोत्तम नेतृत्व जरूरी : मोदी

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट की

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट की

सोनिया को अस्पताल से मिली छुट्टी

सोनिया को अस्पताल से मिली छुट्टी

रेखा गुप्ता, प्रवेश साहिब सिंह ने की धनखड़ से शिष्टाचार भेंट

रेखा गुप्ता, प्रवेश साहिब सिंह ने की धनखड़ से शिष्टाचार भेंट

राजनीतिक मतभेद से उपर उठें और शिक्षा का राजनीतिकरण न करें स्टालिन : प्रधान

राजनीतिक मतभेद से उपर उठें और शिक्षा का राजनीतिकरण न करें स्टालिन : प्रधान

वर्ष 2029 तक यूपी बनेगा एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था : योगी

वर्ष 2029 तक यूपी बनेगा एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था : योगी

दिल्ली चुनाव में कांग्रेस की बदौलत भाजपा सत्ता में आयी: मायावती

दिल्ली चुनाव में कांग्रेस की बदौलत भाजपा सत्ता में आयी: मायावती

Jojo और Johnny की बातों पर हंस-हंसकर लोटपोट हुए प्रेमानंद जी महाराज, आंखों से निकले आंसू

Jojo और Johnny की बातों पर हंस-हंसकर लोटपोट हुए प्रेमानंद जी महाराज, आंखों से निकले आंसू

बेहतर तालमेल से लोगों को दें केन्‍द्र एवं राज्‍य सरकार की योजनाओं का लाभ-बिरला

बेहतर तालमेल से लोगों को दें केन्‍द्र एवं राज्‍य सरकार की योजनाओं का लाभ-बिरला

SnowFall: बर्फबारी से चमक उठा किन्नौर, बागबानी को मिली संजीवनी

SnowFall: बर्फबारी से चमक उठा किन्नौर, बागबानी को मिली संजीवनी