Sunday, May 19, 2024

मनोरंजन

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर अवॉर्ड

29 जनवरी, 2024 12:17 PM

मुंबई,बॉलीवुड के रॉकस्टार अभिनेता रणबीर कपूर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और आलिया भट्ट को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर अवार्ड मिला।
69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड गुजरात के गांधी नगर में संपन्न हुआ। फिल्म एनिमल के लिए रणबीर कपूर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता जबकि आलिया भट्ट को 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया ।फिल्म 12 वीं फेल को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार दिया गया।विधु विनोद चोपड़ा को 12वीं फेल के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विक्की कौशल को फिल्म 'डंकी' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला जबकि शबाना आजमी को फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में सपोर्टिंग रोल के लिए अवॉर्ड मिला।बेस्ट प्लेबैक (मेल) का फिल्मफेयर अवॉर्ड 'एनिमल' के 'अर्जन वैली' के लिए भूपिंदर बब्बल को मिला। वहीं बेस्ट प्लेबैक (फीमेल) का फिल्मफेयर अवॉर्ड 'पठान' के 'बेशरम रंग' के लिए शिल्पा राव को दिया गया।
बेस्ट म्यूजिक एल्बम का फिल्मफेयर अवॉर्ड 'एनिमल' के लिए प्रीतम, विशाल मिश्रा, मनन भारद्वाज, श्रेयस पुराणिक, जानी, भूपिंदर बब्बल, आशिम केमसन, हर्षवर्द्धन रामेश्वर और गुरिंदर सीगल को मिला।बेस्ट डायलॉग का फिल्मफेयर अवॉर्ड 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए इशिता मोइत्रा ने जीता।
बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स) का फिल्म फेयर अवॉर्ड मनोज वाजपेयी की फिल्म जोरम को मिला।विक्रांत मेस्सी को फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर मेल (क्रिटिक) का अवार्ड दिया गया।रानी मुखर्जी को फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर फीमेल (क्रिटिक) मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे के लिए दिया गया।बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड तरुण डुडेजा को धक धक के लिए मिला।बेस्ट डेब्यू फीमेल का फिल्मफेयर अवॉर्ड सलमान खान की भांजी अलीजेह को दिया गया।आदित्य रावल को फिल्म फराज के लिये बेस्ट डेब्यू मेल का पुरस्कार दिया गया।'जरा हटके जरा बचके' के 'तेरे वास्ते' के लिए अमिताभ भट्टाचार्य को बेस्ट सॉन्ग का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला।
बेस्ट डायलॉग का फिल्मफेयर अवॉर्ड 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए इशिता मोइत्रा ने जीता। निर्देशक डेविड धवन को फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 2024 से सम्मानित किया गया है। बेस्ट स्क्रीनप्ले का पुरस्कार विधु विनोद चोपड़ा को 12वीं फेल के लिये दिया गया।अपकमिंग म्यूजिक टैलेंट (आरडी बर्मन अवॉर्ड) श्रेयस पुराणिक को एनिमल के गाना सतरंगा के लिये जीता।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'पिछले 10 साल से हमारे लिए काम कर रहे..श्रेयस तलपड़े ने की PM मोदी की तारीफ, बोले- वो फिर से चुने जाएंगे

'पिछले 10 साल से हमारे लिए काम कर रहे..श्रेयस तलपड़े ने की PM मोदी की तारीफ, बोले- वो फिर से चुने जाएंगे

चुनावों के बीच टल गई ‘एमर्जेंसी’ की रिलीज डेट

चुनावों के बीच टल गई ‘एमर्जेंसी’ की रिलीज डेट

अचानक अस्पताल में एडमिट हुई राखी सावंत, भाई बोला- मेरी बहन को कुछ हुआ तो किसी को नहीं  छोडूंगा

अचानक अस्पताल में एडमिट हुई राखी सावंत, भाई बोला- मेरी बहन को कुछ हुआ तो किसी को नहीं छोडूंगा

अमेरिका सौंदर्य प्रतियोगिता विजेता

अमेरिका सौंदर्य प्रतियोगिता विजेता "Miss Teen USA" ने लौटा दिया खिताब, जानें क्यों ?

केदारनाथ धाम के कपाट खुलते ही भोलेनाथ के दर्शन को पहुंची शिल्पा शेट्टी

केदारनाथ धाम के कपाट खुलते ही भोलेनाथ के दर्शन को पहुंची शिल्पा शेट्टी

सलमान खान घर फायरिंग मामला: मुंबई क्राइम ब्रांच ने 5वें आरोपी को भी राजस्थान से किया गिरफ्तार

सलमान खान घर फायरिंग मामला: मुंबई क्राइम ब्रांच ने 5वें आरोपी को भी राजस्थान से किया गिरफ्तार

षडयंत्र या हादसा! 'रोशन सिंह सोढ़ी' ने खुद रची लापता होने की साजिश!बदले रिक्शे पे रिक्शे, पालम में फेंका मोबाइल

षडयंत्र या हादसा! 'रोशन सिंह सोढ़ी' ने खुद रची लापता होने की साजिश!बदले रिक्शे पे रिक्शे, पालम में फेंका मोबाइल

सर्जरी के लिए हाॅस्पिटल में भर्ती हुईं भारती सिंह, मां के बिना बेटे 'गोला' का रो-रोकर बुरा हाल

सर्जरी के लिए हाॅस्पिटल में भर्ती हुईं भारती सिंह, मां के बिना बेटे 'गोला' का रो-रोकर बुरा हाल

एक्ट्रेस अमृता पांडे ने अपार्टमेंट में फांसी लगा किया सुसाइड, मरने से पहले Whatsapp पर लिखा नोट

एक्ट्रेस अमृता पांडे ने अपार्टमेंट में फांसी लगा किया सुसाइड, मरने से पहले Whatsapp पर लिखा नोट

विवेक रंजन अग्निहोत्री ने

विवेक रंजन अग्निहोत्री ने "द दिल्ली फाइल्स" से जुड़ी दी अहम जानकारी