Saturday, May 18, 2024

मनोरंजन

षडयंत्र या हादसा! 'रोशन सिंह सोढ़ी' ने खुद रची लापता होने की साजिश!बदले रिक्शे पे रिक्शे, पालम में फेंका मोबाइल

03 मई, 2024 12:27 PM

मुंबई: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के पुराने 'रोशन सिंह सोढ़ी' उर्फ एक्टर गुरुचरण सिंह बीते 10 दिनों से लापता है। इस मामले में उनके पिता ने किडनैपिंग का केस भी दर्ज कराया है और पुलिस ने उनका पता लगाने के लिए कई टीम बनाई है जो मामले की तह तक जाने की लगातार कोशिश में जुटी है। वहीं अब इस केस में एक मोड़ आया है। मीडिया में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि गुरुचरण सिंह ने अपने लापता होने की योजना खुद बनाई होगी।


माधुरी दीक्षित की शादी से जुड़ी रोमांचक बातें, पढ़ कर होंगे हैरान
और जानें


एक वेब पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने बताया है कि उन्होंने अपना फोन पालम इलाके में छोड़ दिया। पुलिस ने कहा है- 'उन्होंने अपना फोन पालम इलाके में छोड़ दिया। हम ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन गुरुचरण सिंह का पता लगाना इसलिए भी मुश्किल हो गया है क्योंकि फोन एक्टर के पास नहीं है।'

 

उन्होंने आगे बताया है-'सीसीटीवी फुटेज में हमें पता चला कि वह एक ई-रिक्शा से दूसरे ई-रिक्शा में बैठते दिख रहे हैं और ऐसा लग रहा जैसे उन्होंने सब कुछ प्लान किया हो और दिल्ली से बाहर चला गया हो।'

 

बता दें कि आखिरी बार एक्टर को 22 अप्रैल को देखा गया था। उनके पिता ने चार दिन बाद उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई जिसमें कहा गया था कि गुरुचरण सिंह, उम्र- 50 साल, 22 अप्रैल को सुबह 8:30 बजे मुंबई जाने के लिए रवाना हुए थे। वह फ्लाइट पकड़ने के लिए एयरपोर्ट गए थे लेकिन वह न तो मुंबई पहुंचे और न ही घर लौटे हैं और उनका फोन भी नहीं मिल रहा है। इस शिकायत में इस बात की भी जानकारी दी गई है कि वह मानसिक रूप से स्थिर हैं और परिवार उनकी तलाश कर रहा था जो अब लापता हैं।

 


'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में गुरुचरण सिंह ने रोशन सिंह सोढ़ी की भूमिका में नजर आए थे।इस किरदार के जरिए उन्होंने हमेशा लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाई. वह ऐसे करेक्टर में थे जो हमेशा पार्टी मोड में रहता है। साल 2020 में उन्होंने शो छोड़ दिया था और उनकी जगह शो में एक्टर बलविंदर सिंह सूरी ने ले ली थी।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'पिछले 10 साल से हमारे लिए काम कर रहे..श्रेयस तलपड़े ने की PM मोदी की तारीफ, बोले- वो फिर से चुने जाएंगे

'पिछले 10 साल से हमारे लिए काम कर रहे..श्रेयस तलपड़े ने की PM मोदी की तारीफ, बोले- वो फिर से चुने जाएंगे

चुनावों के बीच टल गई ‘एमर्जेंसी’ की रिलीज डेट

चुनावों के बीच टल गई ‘एमर्जेंसी’ की रिलीज डेट

अचानक अस्पताल में एडमिट हुई राखी सावंत, भाई बोला- मेरी बहन को कुछ हुआ तो किसी को नहीं  छोडूंगा

अचानक अस्पताल में एडमिट हुई राखी सावंत, भाई बोला- मेरी बहन को कुछ हुआ तो किसी को नहीं छोडूंगा

अमेरिका सौंदर्य प्रतियोगिता विजेता

अमेरिका सौंदर्य प्रतियोगिता विजेता "Miss Teen USA" ने लौटा दिया खिताब, जानें क्यों ?

केदारनाथ धाम के कपाट खुलते ही भोलेनाथ के दर्शन को पहुंची शिल्पा शेट्टी

केदारनाथ धाम के कपाट खुलते ही भोलेनाथ के दर्शन को पहुंची शिल्पा शेट्टी

सलमान खान घर फायरिंग मामला: मुंबई क्राइम ब्रांच ने 5वें आरोपी को भी राजस्थान से किया गिरफ्तार

सलमान खान घर फायरिंग मामला: मुंबई क्राइम ब्रांच ने 5वें आरोपी को भी राजस्थान से किया गिरफ्तार

सर्जरी के लिए हाॅस्पिटल में भर्ती हुईं भारती सिंह, मां के बिना बेटे 'गोला' का रो-रोकर बुरा हाल

सर्जरी के लिए हाॅस्पिटल में भर्ती हुईं भारती सिंह, मां के बिना बेटे 'गोला' का रो-रोकर बुरा हाल

एक्ट्रेस अमृता पांडे ने अपार्टमेंट में फांसी लगा किया सुसाइड, मरने से पहले Whatsapp पर लिखा नोट

एक्ट्रेस अमृता पांडे ने अपार्टमेंट में फांसी लगा किया सुसाइड, मरने से पहले Whatsapp पर लिखा नोट

विवेक रंजन अग्निहोत्री ने

विवेक रंजन अग्निहोत्री ने "द दिल्ली फाइल्स" से जुड़ी दी अहम जानकारी

ईशा कलोआ ने

ईशा कलोआ ने "हीर तेरी टेढ़ी खीर" की शूटिंग के दौरान गर्मियों में त्वचा की सुरक्षा पर प्रकाश डाला!!