Sunday, May 19, 2024

मनोरंजन

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्टर ऋतुराज सिंह का निधन, हार्ट अटैक ने ली जान

20 फ़रवरी, 2024 12:10 PM

मुंबई: टीवी इंडस्ट्री से हाल ही दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्टर ऋतुराज सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे। ऋतुराज ने 59 की उम्र में अंतिम सांस ली। खबरों की मानें तो एक्टर का निधन हार्ट अटैक के चलते हुआ।

इतना ही नहीं ऋतुराज कुछ समय से अग्नाशय संबंधित समस्याओं से जूझ रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋतुराज सिंह अग्नाशय से जुड़ी किसी बीमारी से पीड़ित थे और अस्पताल में भर्ती थे। कल रात यानी 19 फरवरी को उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ और मौत हो गई। उनके अचानक यूं चले जाने से न सिर्फ परिवारवालों को गहरा धक्का लगा।

 


वहीं एक्टर के निधन की पुष्टि करते हुए अमित बहल ने बताया- 'हां, कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया। उन्हें कुछ समय से अग्नाशय के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घर लौटने के दौरान कार्डियक कॉम्प्लीकेशन्स हुईं और वह गुजर गए।'

 

ऋतुराज सिंह इन दिनों टीवी के लोकप्रिय शो अनुपमा में नजर आ रहे थे। एक्टर की अचानक निधन की खबर सुनकर टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। इससे पहले 'अनुपमा' में दोस्त की भूमिका में नजर आए नितेश पांडे का भी निधन हुआ था। उनकी उम्र 51 साल थी। उनकी भी मौत कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई थी।

 

काम की बात करें तो ऋतुराज ने कई और लोकप्रिय टीवी शोज में भी काम किया है, जिसमें ये रिश्ता क्या कहलाता है भी शामिल है। उन्होंने 1993 में टीवी पर प्रसारित होगी अपनी बात, ज्योति, हिटलर दीदी, शपथ, वॉरियर हाई, आहट और अदालत, दीया और बाती हम जैसे कई भारतीय टीवी शो में अपनी अलग-अलग भूमिकाएं निभाई थी। ऋतुराज अब तक कई हिंदी फिल्मों में अभिनय कर चुके थे, जिनमे एक खेल राजनीति, बद्रीनाथ की दुल्हनिया आदि फिल्में शामिल थीं। ऋतुराज के यूं चले जाने से फैंस को भी धक्का लगा क्योंकि वह उन्हें दोबारा शो में देखने की आस लगाए बैठे थे।।

 

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'पिछले 10 साल से हमारे लिए काम कर रहे..श्रेयस तलपड़े ने की PM मोदी की तारीफ, बोले- वो फिर से चुने जाएंगे

'पिछले 10 साल से हमारे लिए काम कर रहे..श्रेयस तलपड़े ने की PM मोदी की तारीफ, बोले- वो फिर से चुने जाएंगे

चुनावों के बीच टल गई ‘एमर्जेंसी’ की रिलीज डेट

चुनावों के बीच टल गई ‘एमर्जेंसी’ की रिलीज डेट

अचानक अस्पताल में एडमिट हुई राखी सावंत, भाई बोला- मेरी बहन को कुछ हुआ तो किसी को नहीं  छोडूंगा

अचानक अस्पताल में एडमिट हुई राखी सावंत, भाई बोला- मेरी बहन को कुछ हुआ तो किसी को नहीं छोडूंगा

अमेरिका सौंदर्य प्रतियोगिता विजेता

अमेरिका सौंदर्य प्रतियोगिता विजेता "Miss Teen USA" ने लौटा दिया खिताब, जानें क्यों ?

केदारनाथ धाम के कपाट खुलते ही भोलेनाथ के दर्शन को पहुंची शिल्पा शेट्टी

केदारनाथ धाम के कपाट खुलते ही भोलेनाथ के दर्शन को पहुंची शिल्पा शेट्टी

सलमान खान घर फायरिंग मामला: मुंबई क्राइम ब्रांच ने 5वें आरोपी को भी राजस्थान से किया गिरफ्तार

सलमान खान घर फायरिंग मामला: मुंबई क्राइम ब्रांच ने 5वें आरोपी को भी राजस्थान से किया गिरफ्तार

षडयंत्र या हादसा! 'रोशन सिंह सोढ़ी' ने खुद रची लापता होने की साजिश!बदले रिक्शे पे रिक्शे, पालम में फेंका मोबाइल

षडयंत्र या हादसा! 'रोशन सिंह सोढ़ी' ने खुद रची लापता होने की साजिश!बदले रिक्शे पे रिक्शे, पालम में फेंका मोबाइल

सर्जरी के लिए हाॅस्पिटल में भर्ती हुईं भारती सिंह, मां के बिना बेटे 'गोला' का रो-रोकर बुरा हाल

सर्जरी के लिए हाॅस्पिटल में भर्ती हुईं भारती सिंह, मां के बिना बेटे 'गोला' का रो-रोकर बुरा हाल

एक्ट्रेस अमृता पांडे ने अपार्टमेंट में फांसी लगा किया सुसाइड, मरने से पहले Whatsapp पर लिखा नोट

एक्ट्रेस अमृता पांडे ने अपार्टमेंट में फांसी लगा किया सुसाइड, मरने से पहले Whatsapp पर लिखा नोट

विवेक रंजन अग्निहोत्री ने

विवेक रंजन अग्निहोत्री ने "द दिल्ली फाइल्स" से जुड़ी दी अहम जानकारी