Sunday, May 19, 2024

फीचर

भारत एवं विश्व इतिहास में 20 फरवरी की प्रमुख घटनाएं

20 फ़रवरी, 2023 05:06 PM

नयी दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 20 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

1798-लुई एलेक्जेंडर बर्थियर ने पोप पायस षष्ठम को पदच्युत किया।

1833-मिस्र के साथ युद्ध में तुर्की की मदद के लिए रूसी जहाज़ बास्फ़ोरस की खाड़ी में पहुँचे।

1835-कलकत्ता मेडिकल कॉलेज आधिकारिक तौर पर खुला।

1846-अंग्रेजों ने लाहौर पर क़ब्ज़ा किया।

1847-राॅयल कलकत्ता टर्फ क्लब की स्थापना।

1868-'अमृत बाज़ार पत्रिका' का बांग्ला में साप्ताहिक रूप में प्रकाशन शुरू हुआ।

1872-न्यूयार्क शहर में 'मेट्रोपोलिटन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट्स' खुला।

1873-कैलिफ़ोर्निया यूनिवर्सिटी ने सैन फ़्रांसिस्को में अपने पहले मेडिकल कॉलेज की शुरुआत की।

1933-एडॉल्फ़ हिटलर ने चुनावों में नाज़ी पार्टी को सहयोग देने के लिए गुप्त तौर पर जर्मन उद्योगपतियों से मुलाकात की।

1935-कैरोलाइन मिकेल्सन अंटार्कटिक पहुँचने वाली पहली महिला बनीं।

1940-इंग्लैंड में दक्षिण अफ्रीका में नए निवेशों पर लगी पाबंदियाँ उठा लेने की घोषणा की।

1942-द्वितीय विश्वयुद्ध में जापानी सैनिकों ने डच ईस्ट इंडीज में बाली पर हमला कर दिया।

1945-भारतीय अभिनेता अनु कपूर का जन्म।

1947-ब्रिटिश प्रधानमंत्री क्लेमेंट एटली ने भारत को आज़ादी देने के बारे में घोषणा की।

1950-स्वतन्त्रता सेनानी शरत चन्द्र बोस का निधन।

1962-जान एच ग्लेन अमेरिका के प्रथम अंतरिक्ष यात्री बने।

1965-नासा द्वारा प्रक्षेपित रेंजर आठ चांद पर उतरा, फोटाे और ज़रूरी डेटा भेजे।

1968-मुंबई के के.ई.एम. अस्पताल के डाक्टर पी.के. सेन ने हृदय प्रत्यारोपण का पहला आपरेशन किया।

1975-मार्गरेट थैचर ब्रिटिश कंजर्वेटिव पार्टी की नेता निर्वाचित हुई।

1976-मुंबई हाई में कच्चे तेल का व्यावसायिक स्तर पर उत्पादन शुरू हुआ।

1982-कन्हार नदी जल पर उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में समझौता।

1985-हिन्दी के प्रसिद्ध कवि तथा गांधीवादी विचारक भवानी प्रसाद मिश्र का निधन।

1986-सोवियत संघ द्वारा 'सेल्युत-7' की अपेक्षा अधिक विकसित अंतरिक्ष स्टेशन 'मीर' (शान्ति) का प्रक्षेपण।

1987-हिमाचल प्रदेश भारतीय संघ का 24वाँ राज्य बनाया गया।

1988-रियो डी जेनेरो में बाढ़ से 65 लोग मारे गये और एक अस्पताल के 100 से अधिक लोग लापता हुए।

1989-आईआरए द्वारा किये गए एक घमाके में टर्नहिल में ब्रिटिश सेना की एक बैरक घ्वस्त।

1999-भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पाकिस्तान की ऐतिहासिक बस यात्रा की।

2000-भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रुश्दी ने ब्रिटेन छोड़कर न्यूयार्क में बसने का निश्चय किया।

2001-भाकपा के वरिष्ठ नेता इन्द्रजीत गुप्त का निधन।

2002-काहिरा (मिस्र) में चलती ट्रेन में आग लगने से 373 मरे।

2003-ईरान में विमान दुर्घटना में 302 लोग मारे गये।

2007-यूरोपीय संघ कार्बन डाई आक्साइड के उत्सर्जन को 2010 तक 20 प्रतिशत कम करने को सहमत।

2008-रक्षा सौदे में ऑफ़सेट नीति को मंज़ूरी मिली।

2009-भ्रष्टाचार के आरोप में कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायधीश सौमित्र सेन के ख़िलाफ़ महाभियोग चला।

2015-स्विट्जरलैंड के राफ्ज शहर में दो ट्रेनों की टक्कर में 49 लोगों की मौत।

Have something to say? Post your comment

और फीचर खबरें

उतर गया प्यार का खुमार! अगले महीने भारत लौटेगी अंजू, पाकिस्तानी पति ने बताई वजह

उतर गया प्यार का खुमार! अगले महीने भारत लौटेगी अंजू, पाकिस्तानी पति ने बताई वजह

अंतिम दिन सम्राट शंकर का जादू देखने उमड़ी भीड़, लोग हुए गदगद

अंतिम दिन सम्राट शंकर का जादू देखने उमड़ी भीड़, लोग हुए गदगद

पंजाब में कहीं घूमने का Plan बना रहे हैं तो जरा ध्यान दें....

पंजाब में कहीं घूमने का Plan बना रहे हैं तो जरा ध्यान दें....

अफगानिस्तान में भारतीय दूतावास की सुरक्षा की कमान संभालेंगी ITBP महिला कमांडो, दी गई खास ट्रेनिंग

अफगानिस्तान में भारतीय दूतावास की सुरक्षा की कमान संभालेंगी ITBP महिला कमांडो, दी गई खास ट्रेनिंग

अंबेडकर के बताये मार्ग पर चलकर ही सबों का कल्याण संभव: कोविंद

अंबेडकर के बताये मार्ग पर चलकर ही सबों का कल्याण संभव: कोविंद

मेड-इन-कश्मीर क्रिकेट बैट को वैश्विक पहचान मिली

मेड-इन-कश्मीर क्रिकेट बैट को वैश्विक पहचान मिली

आईएनएस ने आईटी नियमों में संशोधन को मनमाना, प्राकृतिक न्याय के खिलाफ बताया

आईएनएस ने आईटी नियमों में संशोधन को मनमाना, प्राकृतिक न्याय के खिलाफ बताया

दि डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल का फर्स्ट लुक रिलीज

दि डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल का फर्स्ट लुक रिलीज

‘राष्ट्र प्रथम और जनता प्रथम’ की भावना के साथ काम करें अधिकारी: मुर्मू

‘राष्ट्र प्रथम और जनता प्रथम’ की भावना के साथ काम करें अधिकारी: मुर्मू

भारतीय रेलवे अपने मिशन शत-प्रतिशत विद्युतीकरण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है

भारतीय रेलवे अपने मिशन शत-प्रतिशत विद्युतीकरण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है