Saturday, May 18, 2024

बाज़ार

इसे 4 महीने में 1 लाख से ज्यादा ऑर्डर मिले, वेटिंग पीरियड 1 साल तक बढ़ा

इसे 4 महीने में 1 लाख से ज्यादा ऑर्डर मिले, वेटिंग पीरियड 1 साल तक बढ़ा

12 फ़रवरी, 2022 05:06 PM

महिंद्रा की XUV 700 को अब तक 1 लाख से ज्यादा ऑर्डर मिल चुके हैं। इसे ऑनलाइन बुकिंग विंडो खुलने के केवल तीन घंटों में ही 50 हजार से ज्यादा बुकिंग भी मिल चुकी है। महिंद्रा XUV700 का वेटिंग पीरियड भी काफी बढ़ गई है। महामारी के साथ सेमीकंडक्टर चिप्स की ग्लोबल कमी भी कंपनी के ऑर्डर को पूरा करने की कैपेसिटी पर काफी दबाव डाला है। हालिया अपडेट की माने तो, इस गाड़ी को खरीदने के लिए आपको 6 महीने से लेकर 1 साल तक का इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि, कंपनी ने महिंद्रा XUV 700 पेट्रोल वैरिएंट की डिलीवरी को प्रॉयरिटी दी।

बेस्ट सेलर बनी ये कार
महिंद्रा XUV700 का मुकाबला टाटा हैरियल, हुंडई अल्काजार, टाटा सफारी, MG हेक्टर और जीप कॉम्पास से है। इसका स्पोर्टी स्टाइलिंग और दबंग स्ट्रीट प्रेजेंस इतना जबरदस्त है कि वह लोगों को अट्रैक्ट करता है। XUV700 भी फर्स्ट-इन-सेगमेंट ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम्स) फीचर्स से लैस है। वहीं सेफ्टी की बात करें तो XUV700 को ग्लोबल NCAP ने 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग दी है। यह इसे देश की सबसे सेफ मिड-साइज SUV बनाती है। पिछले साल नवंबर में आई थी, जिसमें XUV700 को एडल्ट सेफ्टी के लिए 5-स्टार और चाइल्ड सेफ्टी में 4-स्टार मिले थे।

महिंद्रा XUV700 का एक्सटीरियर
गाड़ी पर स्टाइलिश और उभरी हुई ग्रिल मिलेगी। जिसके सेंटर में कंपनी का नया लोगो फिक्स किया गया है। ग्रिल के दोनों तरफ सी आकार के बड़े LED DRLs लगाए गए हैं। इसके अंदर प्रोजेक्टर हेडलाइट लगाई हैं। नीचे की तरफ बंपर में नए डिजाइन वाले फॉग लैम्प लगाए हैं। गाड़ी में पॉप-आउट डोर हैंडल लगाए हैं। पीछे की तरफ बड़ी टेल लाइट और ट्विन फाइव-स्पॉक अलॉय व्हील दिए हैं।

महिंद्रा XUV700 का इंटीरियर
कार के अंदर साफ-सुथरा मॉर्डन डिजाइन मिलेगा। डैशबोर्ट में डुअल 10.25-इंच स्क्रीन लेआउट मिलेगा। इसमें एक इन्फोटेनमेंट और दूसरा इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया है। इसके इन्फोटेनमेंट सिस्टम में नए एंड्रॉयड एक्स इंटरफेस का इस्तेमाल किया गया है। इसमें बिल्ट-इन अमेजन एलेक्सा वर्चुअल असिस्टेंट भी दिया है। वॉइस कमांड के जरिए इसे ऑपरेट कर पाएंगे।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

व्हाट्सएप पर मिलेगी उच्चतम न्यायालय की 'वाद-सूची'

व्हाट्सएप पर मिलेगी उच्चतम न्यायालय की 'वाद-सूची'

RBI MPC Meeting: रेपो रेट पर एमपीसी का फैसला आज, रिजर्व बैंक के गवर्नर थोड़ी देर में करेंगे ऐलान

RBI MPC Meeting: रेपो रेट पर एमपीसी का फैसला आज, रिजर्व बैंक के गवर्नर थोड़ी देर में करेंगे ऐलान

Apple ने 600 से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

Apple ने 600 से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

इस साल 7.5 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था

इस साल 7.5 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 500 अंक ऊपर, निफ्टी 22,483 पर

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 500 अंक ऊपर, निफ्टी 22,483 पर

नोटबंदी से सफेद हो गया कालाधन

नोटबंदी से सफेद हो गया कालाधन

भारत में AI Skill से बढ़ेगी 54% सैलरी, AWS रिसर्च ने बताया नौकरियों का भविष्य

भारत में AI Skill से बढ़ेगी 54% सैलरी, AWS रिसर्च ने बताया नौकरियों का भविष्य

Share Market Open: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट जारी, खुलते निफ्टी 22 हज़ार से नीचे

Share Market Open: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट जारी, खुलते निफ्टी 22 हज़ार से नीचे

सुप्रीम कोर्ट की फटकार का असर: एसबीआई ने चुनाव आयोग को भेजा इलेक्टोरल बॉन्ड का डाटा

सुप्रीम कोर्ट की फटकार का असर: एसबीआई ने चुनाव आयोग को भेजा इलेक्टोरल बॉन्ड का डाटा

24 घंटे में मिले इलेक्टोरल बॉन्ड की सारी जानकारी, SBI को फटकार लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट के आदेश

24 घंटे में मिले इलेक्टोरल बॉन्ड की सारी जानकारी, SBI को फटकार लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट के आदेश