Sunday, May 05, 2024

बाज़ार

RBI MPC Meeting: रेपो रेट पर एमपीसी का फैसला आज, रिजर्व बैंक के गवर्नर थोड़ी देर में करेंगे ऐलान

05 अप्रैल, 2024 10:14 AM

बिजनेस डेस्कः भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास आज प्रमुख ब्याज दरों पर मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) के फैसले की घोषणा करेंगे। यह वित्तीय वर्ष 2024-25 (FY25) में पहली RBI MPC घोषणा है। केंद्रीय बैंक ने पिछली लगातार छह एमपीसी बैठकों में रेपो दर को अपरिवर्तित रखा है। रेपो दर इस समय 6.5 प्रतिशत है। आरबीआई एमपीसी की तीन दिवसीय बैठक 3 अप्रैल को शुरू हुई थी।

RBI इस बार भी इंटरेस्ट रेट में नहीं करेगा बदलाव

जानकारों के अनुसार, RBI इस बार भी रेपो रेट यानी इंटरेस्ट रेट में बदलाव नहीं करेगा। अभी रेपो रेट 6.50% पर बनी हुई है। RBI ने इससे पहले फरवरी 2024 में हुई बैठक में ब्याज दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की थी। यह लगातार छठी बार था, जब RBI ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। RBI ने आखिरी बार फरवरी 2023 में ब्याज दरें 0.25% बढ़ाकर 6.5% की थीं।

RBI की MPC में छह सदस्य हैं। इसमें बाहरी और RBI अधिकारी दोनों हैं। गवर्नर दास के साथ, RBI के अधिकारी राजीव रंजन, कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यरत हैं और माइकल देबब्रत पात्रा, डिप्टी गवर्नर हैं। शशांक भिड़े, आशिमा गोयल और जयंत आर वर्मा बाहरी सदस्य हैं।

 

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

व्हाट्सएप पर मिलेगी उच्चतम न्यायालय की 'वाद-सूची'

व्हाट्सएप पर मिलेगी उच्चतम न्यायालय की 'वाद-सूची'

Apple ने 600 से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

Apple ने 600 से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

इस साल 7.5 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था

इस साल 7.5 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 500 अंक ऊपर, निफ्टी 22,483 पर

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 500 अंक ऊपर, निफ्टी 22,483 पर

नोटबंदी से सफेद हो गया कालाधन

नोटबंदी से सफेद हो गया कालाधन

भारत में AI Skill से बढ़ेगी 54% सैलरी, AWS रिसर्च ने बताया नौकरियों का भविष्य

भारत में AI Skill से बढ़ेगी 54% सैलरी, AWS रिसर्च ने बताया नौकरियों का भविष्य

Share Market Open: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट जारी, खुलते निफ्टी 22 हज़ार से नीचे

Share Market Open: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट जारी, खुलते निफ्टी 22 हज़ार से नीचे

सुप्रीम कोर्ट की फटकार का असर: एसबीआई ने चुनाव आयोग को भेजा इलेक्टोरल बॉन्ड का डाटा

सुप्रीम कोर्ट की फटकार का असर: एसबीआई ने चुनाव आयोग को भेजा इलेक्टोरल बॉन्ड का डाटा

24 घंटे में मिले इलेक्टोरल बॉन्ड की सारी जानकारी, SBI को फटकार लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट के आदेश

24 घंटे में मिले इलेक्टोरल बॉन्ड की सारी जानकारी, SBI को फटकार लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट के आदेश

इलेक्ट्रॉनिक इंडस्ट्री में बूम, दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल मैन्युफैक्चरर बना भारत

इलेक्ट्रॉनिक इंडस्ट्री में बूम, दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल मैन्युफैक्चरर बना भारत