Thursday, February 13, 2025
BREAKING
IND vs ENG 3rd ODI : गिल का शतक, कोहली-अय्यर के अर्धशतक, इंग्लैंड को मिला 357 रन का लक्ष्य झूठे मामले में फंसा रही दिल्ली पुलिस, मैं कहीं नहीं भागा... AAP विधायक अमानतुल्लाह खान का दावा Shimla: दिसम्बर 2025 तक होगा 72 मैगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन : सुक्खू Himachal: अब आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे सरकारी स्कूल, केंद्र सरकार ने की नई योजना की शुरुआत BJP आज जारी करेगी दावेदारों की सूची, सीवन में भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ चुके प्रत्याशी ने भी मांगा टिकट कम नहीं हो रही केजरीवाल की मुश्किलें, अब हरियाणा देने पहुंची समन... जानिए क्या है मामला हरियाणा में अमीर हुए 23 हजार परिवार, सरकार के इस एक फैसले ने बदल दी दुनियां विज ने आठ पन्नों में दिया हर सवाल का जवाब,प्रदेश अध्यक्ष के नोटिस का हाईकमान को भेजा जवाब औंधे मुंह गिरा सोना, आई भारी गिरावट, चांदी भी फिसली 1 डॉलर के निवेश से कमाया 698 करोड़ का प्रॉफिट, अब SEBI ने लिया एक्शन, जानें पूरा मामला

बाज़ार

Stock Market Down Today: सेंसेक्स 1100 अंक टूटा, निफ्टी 23050 के नीचे, लाल निशान में सभी सेक्टर

11 फ़रवरी, 2025 07:15 PM

मुंबईः सेंसेक्स आज यानी 11 फरवरी को 1000 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 77,000 के लेवल से नीचे फिसल गया है। फिलहाल सेंसेक्स 1120 अंक गिरकर 76,190 के स्तर पर और निफ्टी में भी 346 अंक की गिरावट है, ये 23,035 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।


सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में तेजी और 15 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 20 में तेजी और 30 में गिरावट है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में रियल्टी सेक्टर 1.01% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

 

जोमैटो के शेयरों में बड़ी गिरावट
मंगलवार को सुबह 09.24 बजे तक सेंसेक्स की 30 में से 12 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि बाकी की 18 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में थे। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से 20 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में और बाकी की 30 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल इंफोसिस के शेयर सबसे ज्यादा 0.86 प्रतिशत की तेजी के साथ ट्रेड कर रहे थे, जबकि जोमैटो के शेयर सबसे ज्यादा 2.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

 

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार
एशियाई बाजार में कोरिया के कोस्पी में 0.46% और ताइवान के ताइवान कैपिटलाइज़ेशन वेटेड स्टॉक इंडेक्स में 0.64% की तेजी है। चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.16% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।


NSE के डेटा के अनुसार, 10 फरवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 2,463.72 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 1,515.52 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
10 फरवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 0.38% की तेजी के साथ 44,470 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 0.67% चढ़कर 6,066 पर बंद हुआ। नैस्डैक इंडेक्स में 0.98% की तेजी रही।


कल गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार
इससे पहले कल यानी 10 फरवरी को सेंसेक्स 548 अंक की गिरावट के साथ 77,311 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 178 अंक की गिरावट थी, ये 23,381 के स्तर पर बंद हुआ था।


सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में गिरावट और 6 में तेजी थी। एनर्जी, IT और मेटल शेयर्स में ज्यादा गिरावट थी। टाटा स्टील और पावरग्रिड के शेयर में 3% से ज्यादा की गिरावट थी।

 

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

औंधे मुंह गिरा सोना, आई भारी गिरावट, चांदी भी फिसली

औंधे मुंह गिरा सोना, आई भारी गिरावट, चांदी भी फिसली

1 डॉलर के निवेश से कमाया 698 करोड़ का प्रॉफिट, अब SEBI ने लिया एक्शन, जानें पूरा मामला

1 डॉलर के निवेश से कमाया 698 करोड़ का प्रॉफिट, अब SEBI ने लिया एक्शन, जानें पूरा मामला

बाजार में गिरावट...रुपया मजबूत, डॉलर के मुकाबले आज इतनी चढ़ी Indian Currency

बाजार में गिरावट...रुपया मजबूत, डॉलर के मुकाबले आज इतनी चढ़ी Indian Currency

चीन को सबक सिखाने के लिए अमरीका ने स्टील पर लगाया टैरिफ, चपेट में आ गया भारत का मैटल सैक्टर

चीन को सबक सिखाने के लिए अमरीका ने स्टील पर लगाया टैरिफ, चपेट में आ गया भारत का मैटल सैक्टर

2025 में Global Economy में बड़े बदलाव, भारत और ब्राजील होंगे सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाएं

2025 में Global Economy में बड़े बदलाव, भारत और ब्राजील होंगे सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाएं

टमाटर ने रुलाया किसानों को, मिल रही सिर्फ ₹3-5 प्रति किलोग्राम की कीमत, लागत से भी कम दाम

टमाटर ने रुलाया किसानों को, मिल रही सिर्फ ₹3-5 प्रति किलोग्राम की कीमत, लागत से भी कम दाम

एक नजर में मौद्रिक नीति

एक नजर में मौद्रिक नीति

इनकम टैक्स पर नए बिल को आज मंजूरी देगी सरकार

इनकम टैक्स पर नए बिल को आज मंजूरी देगी सरकार

Infosys ने 300 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, श्रम मंत्रालय से कार्रवाई की मांग

Infosys ने 300 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, श्रम मंत्रालय से कार्रवाई की मांग

गिरावट के साथ बाजार बंद, सेंसेक्स 77,860 और निफ्टी 23,559 के स्तर पर क्लोज

गिरावट के साथ बाजार बंद, सेंसेक्स 77,860 और निफ्टी 23,559 के स्तर पर क्लोज