Thursday, April 17, 2025
BREAKING
प्रधानमंत्री मोदी ने डेनमार्क की प्रधानमंत्री फ्रेडरिकसन के साथ टेलीफोन पर वैश्विक घटनाक्रम पर की चर्चा अगले दो दशकों में, दुनिया की ऊर्जा माँग में वृद्धि का 25% हिस्सा भारत से आएगा : केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी चीन में ‘भारतीय दोस्तों’ का स्वागत : अमेरिका के साथ टैरिफ युद्ध में उलझे बीजिंग ने जारी किए 85,000 वीजा पुलिस अधीक्षक ने बैंक अधिकारियों को सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने बारे दिए आवश्यक दिशा निर्देश रोटरी क्लब सिरसा सीनियर की कोर कमेटी ने किया विमर्श राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बप्पा में साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन सिरसा से चार किसानों ने तमिलनाडु में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में की शिरकत अभिषेक 2024-25 रीजन कॉन्फ्रेंस का हुआ सफल आयोजन लायन रवि अरोड़ा के नेतृत्व में हुई कांफ्रेंस डिजिटल सुरक्षा का संदेश देते हुए भारत सरकार के संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा कार्यक्रम का आयोजन गुलज़ार सिंह बौबी ने वित्त मंत्री और आयोग के चेयरमैन की उपस्थिति में पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य के रूप में कार्यभार संभाला

दुनिया

PM मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके ने रक्षा साझेदारी समझौते पर किए हस्ताक्षर

05 अप्रैल, 2025 07:30 PM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के बीच वार्ता के बाद भारत और श्रीलंका ने शनिवार को रक्षा सहयोग संबंधी महत्वाकांक्षी समझौते पर पहली बार हस्ताक्षर किए। दोनों पक्षों ने त्रिंकोमाली को ऊर्जा केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए भी एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। श्रीलंका के पूर्वी क्षेत्र में नयी दिल्ली की बहु-क्षेत्रीय अनुदान सहायता पहुंचाने के लिए एक और समझौता किया गया। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति दिसानायके ने सामपुर सौर ऊर्जा परियोजना का भी डिजिटल माध्यम से उद्घाटन किया।

 

मोदी बैंकॉक की अपनी यात्रा समाप्त करने के बाद शुक्रवार शाम कोलंबो पहुंचे थे। उन्होंने बैंकॉक में बिम्सटेक (बहुक्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल) के शिखर सम्मेलन में भाग लिया था। दिसानायके के साथ वार्ता से पहले, मोदी का श्रीलंका की राजधानी के मध्य में स्थित ऐतिहासिक ‘इंडीपेंडेंस स्क्वायर' (स्वतंत्रता चौक) पर औपचारिक स्वागत किया गया। किसी अन्य देश के नेता को यहां संभवत: पहली बार इस प्रकार सम्मानित किया गया है। दिसानायके ने ‘स्क्वायर' पर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। ‘इंडीपेंडेंस स्क्वायर' राष्ट्रीय दिवस समारोहों का स्थल है। इसका नाम स्वतंत्रता स्मारक सभागार से लिया गया है जिसे 1948 में ब्रिटिश शासन से श्रीलंका की आजादी के उपलक्ष्य में बनाया गया था।

 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स' पर लिखा, ‘‘राष्ट्रपति दिसानायके ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कोलंबो के ‘इंडीपेंडेंस स्क्वायर' पर भव्य स्वागत किया।'' अधिकारियों ने कहा कि यह पहला मौका है जब किसी अन्य देश के नेता का ‘स्क्वायर' पर इस तरह से स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री ने ऐसे समय में यह यात्रा की है जब श्रीलंका आर्थिक संकट से उबरने के संकेत दे रहा है। श्रीलंका तीन साल पहले बड़े आर्थिक संकट में घिर गया था और भारत ने उसे 4.5 अरब अमेरिकी डॉलर की आर्थिक सहायता दी थी।

 

मोदी का बाद में आईपीकेएफ स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने का भी कार्यक्रम है। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने ‘पीटीआई-भाषा' से साक्षात्कार में कहा कि श्रीलंका को भारत द्वारा दी गई सहायता दुनिया के किसी भी देश को दी गई भारतीय सहायता के संदर्भ में ‘‘अभूतपूर्व'' है। झा ने कहा, ‘‘यह बहुत बड़ी सहायता थी और हम विभिन्न क्षेत्रों में सहायता प्रदान करने के लिए श्रीलंका के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। इसकी यहां बहुत सराहना की जाती है।''

 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिकी जज ने ट्रम्प प्रशासन को भारतीय छात्र को निर्वासित करने से रोका

अमेरिकी जज ने ट्रम्प प्रशासन को भारतीय छात्र को निर्वासित करने से रोका

नाइजीरिया में लासा बुखार महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 127 हुई

नाइजीरिया में लासा बुखार महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 127 हुई

सऊदी के राजदूत को न कहने पर बांग्लादेश की मॉडल गिरफ्तार

सऊदी के राजदूत को न कहने पर बांग्लादेश की मॉडल गिरफ्तार

हिंद महासागर क्षेत्र की शांति और सुरक्षा पर भारत की तंजानिया के साथ बातचीत

हिंद महासागर क्षेत्र की शांति और सुरक्षा पर भारत की तंजानिया के साथ बातचीत

देश के दुश्मनों के हाथों में है बांग्लादेश, यूनुस सरकार पर फिर भडक़ीं हसीना, इतिहास मिटाने का आरोप

देश के दुश्मनों के हाथों में है बांग्लादेश, यूनुस सरकार पर फिर भडक़ीं हसीना, इतिहास मिटाने का आरोप

हसीना के खिलाफ एक और वारंट, अवैध भूमि अधिग्रहण मामले में कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश

हसीना के खिलाफ एक और वारंट, अवैध भूमि अधिग्रहण मामले में कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश

रेसिप्रोकल टैरिफ पूरी तरह खत्म करे अमरीका, गलती सुधार, टैरिफ की गलत प्रथा को रद्द करें

रेसिप्रोकल टैरिफ पूरी तरह खत्म करे अमरीका, गलती सुधार, टैरिफ की गलत प्रथा को रद्द करें

तालिबान मंत्री का जहरीला बयानः हिंदू-सिख और अन्य गैर मुसलमान

तालिबान मंत्री का जहरीला बयानः हिंदू-सिख और अन्य गैर मुसलमान "चार पैरों वाले जानवरों" से भी बदतर

यूक्रेन में पाम संडे पर रूस का मिसाइल हमला, 20 से अधिक लोगों की मौत

यूक्रेन में पाम संडे पर रूस का मिसाइल हमला, 20 से अधिक लोगों की मौत

अमेरिका में 2 दिन में तीसरा विमान हादसा, अब न्यूयॉर्क में ट्विन इंजन प्लेन क्रैश

अमेरिका में 2 दिन में तीसरा विमान हादसा, अब न्यूयॉर्क में ट्विन इंजन प्लेन क्रैश