Saturday, April 19, 2025
BREAKING
Fastag यूजर्स के लिए राहत: 1 मई से सैटेलाइट टोल? सरकार का आया बड़ा बयान कर्नाटक में CET की परीक्षा के दौरान मचा बवाल, छात्रओं से जबरदस्ती उतरवाए जनेऊ और कलवा इवारा...अथिया शेट्टी ने 24 दिन बाद दिखाई बेटी की झलक,केएल राहुल के सीने से चिपकी लाडो को प्यार से निहारती दिखी एक्ट्रेस पंजाब में गिरे ओले, बारिश और ठंडी हवाओं से बदला मौसम का मिजाज... दिल्ली में पर्यावरण मंत्री का बड़ा कदम: अवैध ढाबों को सील किया जाएगा, बिजली-पानी कनेक्शन काटे जाएंगे वक्फ एक्ट पर मौलाना साजिद रशीदी बोले- मुसलमान लाठी खा रहा है, राष्ट्रपति शासन जरूरी नेशनल हेराल्ड मामले पर भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस पर ‘जनता के पैसे के गबन’ का आरोप पंजाब के इन स्कूलों पर सरकार की बाज नजर! हो सकता है बड़ा एक्शन पंजाब में अस्पतालों को लेकर बड़ा फैसला, सरकार ने उठाया अहम कदम पंजाब में NRIs के लिए अहम खबर, 21 तारीख के लिए हुआ बड़ा ऐलान

दुनिया

हिंद महासागर क्षेत्र की शांति और सुरक्षा पर भारत की तंजानिया के साथ बातचीत

15 अप्रैल, 2025 01:09 PM

भारत और तंजानिया ने रक्षा क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण द्विपक्षीय चर्चा की है। इस दौरान दोनो देशों ने आर्थिक और राजनीतिक स्थिरता के लिए हिंद महासागर क्षेत्र की शांति और सुरक्षा के महत्व पर बातचीत की।

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सोमवार को तंजानिया की रक्षा मंत्री के साथ यह अहम मुलाकात की है। गौरतलब है कि यह बातचीत ऐसे समय पर हुई है जब पहली बार भारतीय नौसेना, अफ्रीका के दस देशों के साथ ‘एइकीमी’ नामक साझा नौसैनिक समुद्री अभ्यास कर रही है। तंजानिया में आयोजित यह नौसेनिक अभ्यास रणनीतिक तौर पर बेहद अहम है। यही कारण है कि भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी भी तंजानिया में मौजूद है।

भारत के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने तंजानिया के रक्षा मंत्री के साथ तंजानिया में यह मुलाकात की। इसकी जानकारी देते हुए रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा, “आज तंजानिया के उपंगा मुख्यालय में तंजानिया की रक्षा मंत्री डॉ. स्टर्गोमेना लॉरेंस टैक्स से मुलाकात हुई। इस दौरान हमने रक्षा और सुरक्षा में बढ़ते द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। दार एस सलाम में बहुपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘एइकीमी’ की सफलता और इसके सकारात्मक प्रतिफल पर विस्तृत बातचीत हुई।”

रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि भारत और तंजानिया आपसी रक्षा सहयोग को भविष्य में और आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। दोनों देशों का उद्देश्य आपसी संबंधों को मजबूत करना है। इसके लिए नए रास्ते तलाशने और आर्थिक और राजनीतिक स्थिरता के लिए हिंद महासागर क्षेत्र की शांति और सुरक्षा के महत्व पर भी बातचीत हुई। रक्षा राज्य मंत्री तंजानिया के दार एस सलाम में एइकीमी के उद्घाटन समारोह में शामिल भी हुए थे।

उन्होने बताया कि इस अभ्यास में समुद्री प्रगति और सुरक्षा के लिए तय किए गए मार्ग पर 10 समान विचारधारा वाले देश एक साथ आए हैं। इसमें भारत, कोमोरोस, जिबूती, केन्या, मेडागास्कर, मॉरीशस, मोजाम्बिक, सेशेल्स और दक्षिण अफ्रीका शामिल है। रक्षा राज्य मंत्री का कहना है कि तंजानिया के रक्षा मंत्री के साथ हुई बैठक में भारत के नौसेना प्रमुख एडमिरल डीके त्रिपाठी भी शामिल रहे। तंजानिया में भारत के उच्चायुक्त बिश्वदीप डे, रक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव (डीपीआई) अमित शतीजा और रियर एडमिरल निर्भय बापना भी इस महत्वपूर्ण बैठक में उपस्थित रहे।

भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी 16 अप्रैल तक तंजानिया की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस यात्रा का उद्देश्य भारत और तंजानिया के बीच समुद्री सहयोग और रणनीतिक संबंधों को मजबूत करना है। यह हिंद महासागर क्षेत्र में रक्षा साझेदारी को बढ़ाने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। तंजानिया के आधिकारिक दौरे पर आए एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी का यहां गार्ड ऑफ ऑनर के साथ औपचारिक स्वागत किया गया।

नौसेना प्रमुख ने तंजानिया की रक्षा मंत्री के अलावा तंजानिया पीपुल्स डिफेंस फोर्सेज के प्रमुख जनरल जैकब जॉन से भी मुलाकात की है। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने तंजानिया की राजधानी दार-एस-सलाम में भारतीय युद्धपोत आईएनएस चेन्नई पर डेक एक रिसेप्शन का भी आयोजन किया।

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, तंजानिया के जनरल जैकब जॉन मकुंडा, तंजानिया में भारत के उच्चायुक्त बिश्वदीप डे इस कार्यक्रम में शामिल हुए। यह रिसेप्शन सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने, भारत-अफ्रीका मैत्री को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से था।

 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

टाइम की सूची में कोई भारतीय नहीं, 100 प्रभावशाली हस्तियों में ट्रंप के साथ यूनुस को मिली जगह

टाइम की सूची में कोई भारतीय नहीं, 100 प्रभावशाली हस्तियों में ट्रंप के साथ यूनुस को मिली जगह

Ukraine को सैन्य मदद अब ऋण नहीं, टैरिफ और ईरान के बाद एक और मोर्चे पर नरम पड़े ट्रंप

Ukraine को सैन्य मदद अब ऋण नहीं, टैरिफ और ईरान के बाद एक और मोर्चे पर नरम पड़े ट्रंप

15 साल बाद फिर आमने-सामने आए बांग्लादेश और पाकिस्तान, बड़े फैसलों के संकेत

15 साल बाद फिर आमने-सामने आए बांग्लादेश और पाकिस्तान, बड़े फैसलों के संकेत

ईरान ने अमेरिका के साथ दूसरे दौर की परमाणु वार्ता की पुष्टि की, रोम में होगी अगली बैठक

ईरान ने अमेरिका के साथ दूसरे दौर की परमाणु वार्ता की पुष्टि की, रोम में होगी अगली बैठक

अमेरिकी जज ने ट्रम्प प्रशासन को भारतीय छात्र को निर्वासित करने से रोका

अमेरिकी जज ने ट्रम्प प्रशासन को भारतीय छात्र को निर्वासित करने से रोका

नाइजीरिया में लासा बुखार महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 127 हुई

नाइजीरिया में लासा बुखार महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 127 हुई

सऊदी के राजदूत को न कहने पर बांग्लादेश की मॉडल गिरफ्तार

सऊदी के राजदूत को न कहने पर बांग्लादेश की मॉडल गिरफ्तार

देश के दुश्मनों के हाथों में है बांग्लादेश, यूनुस सरकार पर फिर भडक़ीं हसीना, इतिहास मिटाने का आरोप

देश के दुश्मनों के हाथों में है बांग्लादेश, यूनुस सरकार पर फिर भडक़ीं हसीना, इतिहास मिटाने का आरोप

हसीना के खिलाफ एक और वारंट, अवैध भूमि अधिग्रहण मामले में कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश

हसीना के खिलाफ एक और वारंट, अवैध भूमि अधिग्रहण मामले में कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश

रेसिप्रोकल टैरिफ पूरी तरह खत्म करे अमरीका, गलती सुधार, टैरिफ की गलत प्रथा को रद्द करें

रेसिप्रोकल टैरिफ पूरी तरह खत्म करे अमरीका, गलती सुधार, टैरिफ की गलत प्रथा को रद्द करें