Thursday, February 13, 2025
BREAKING
IND vs ENG 3rd ODI : गिल का शतक, कोहली-अय्यर के अर्धशतक, इंग्लैंड को मिला 357 रन का लक्ष्य झूठे मामले में फंसा रही दिल्ली पुलिस, मैं कहीं नहीं भागा... AAP विधायक अमानतुल्लाह खान का दावा Shimla: दिसम्बर 2025 तक होगा 72 मैगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन : सुक्खू Himachal: अब आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे सरकारी स्कूल, केंद्र सरकार ने की नई योजना की शुरुआत BJP आज जारी करेगी दावेदारों की सूची, सीवन में भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ चुके प्रत्याशी ने भी मांगा टिकट कम नहीं हो रही केजरीवाल की मुश्किलें, अब हरियाणा देने पहुंची समन... जानिए क्या है मामला हरियाणा में अमीर हुए 23 हजार परिवार, सरकार के इस एक फैसले ने बदल दी दुनियां विज ने आठ पन्नों में दिया हर सवाल का जवाब,प्रदेश अध्यक्ष के नोटिस का हाईकमान को भेजा जवाब औंधे मुंह गिरा सोना, आई भारी गिरावट, चांदी भी फिसली 1 डॉलर के निवेश से कमाया 698 करोड़ का प्रॉफिट, अब SEBI ने लिया एक्शन, जानें पूरा मामला

बाज़ार

चीन को सबक सिखाने के लिए अमरीका ने स्टील पर लगाया टैरिफ, चपेट में आ गया भारत का मैटल सैक्टर

11 फ़रवरी, 2025 08:04 PM

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा चीन को दिए गए झटके की चपेट में भारत का स्टील सैक्टर भी आ गया है। दरअसल डोनाल्ड ट्रम्प ने चीन को सबक सिखाने के लिए स्टील पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है। यह टैरिफ 12 मार्च से लागू होगा। 

ट्रम्प के इस फैसले के बाद दुनियाभर के बाजारों में गिरावट देखने को मिल रही है। ट्रम्प की इस धमकी का सबसे ज्यादा असर मैटल शेयरों पर देखने को मिल रहा है। सोमवार को ट्रम्प द्वारा की गई इस घोषणा के बाद इसे लागू करने की तिथि की भी घोषणा कर दी गई। इससे मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का मैटल इंडैक्स 2.23 प्रतिशत लुढ़क कर 627.81 अंक की गिरावट के साथ 27,526.08 अंक पर बंद हुआ। 7 फरवरी शुक्रवार को मैटल इंडैक्स 2.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 28,912.98 अंक पर बंद हुआ था और 2 दिन में मैटल इंडैक्स अपने उस स्तर से करीब 6 प्रतिशत लुढ़क चुका है।

कंपनी  शेयर की कीमत      दो दिन में गिरावट (%में)
सेल   100.15  9.38
हिंदुस्तान जिंक 417.05   5.30
जेएसएल      608.20     5.28
नेशनल एल्युमीनियम कंपनी 183.35   8.81
एनएमडीसी 61.54        7.84
कोलइंडिया 359.15 5.11
वेदांता लि. 421.30 7.66
टाटा स्टील  130.10  6.02
अप्लापोलो  1374.15 3.82
जिंदल स्टील 833.30    1.40
जेएसडब्ल्यू स्टील  955.05      2.77
हिंडालको   595.65   1.95

 

भारत अमरीका का शीर्ष स्टील निर्यातक नहीं

हालांकि अमरीका सबसे ज्यादा स्टील का आयात कनाडा, ब्राजील, मैक्सिको, दक्षिणी कोरिया और वियतनाम से करता है और भारत उसके शीर्ष स्टील निर्यातकों की सूची में नहीं है। भारत के मिनिस्ट्री आफ ट्रेड के आंकड़ों से भी साफ है कि अमरीका को भारत द्वारा किए जाने वाले निर्यात में वित्त वर्ष 2022-23 के मुकाबले काफी गिरावट देखी जा रही है। 

 

वित्त वर्ष 2023-24 में भारत ने अमरीका को 2022-23 के मुकाबले 47.68 प्रतिशत कम स्टील निर्यात किया है, जबकि आयरन और स्टील से बने सामान के निर्यात में भी 9 प्रतिशत की गिरावट आई है, यह गिरावट इस वित्त वर्ष में भी जारी है। इसके बावजूद भारत में स्टील पर लगाए गए टैरिफ को लेकर स्टील कंपनियों में चिंता है।

चीन में स्टील शेयरों में गिरावट

चीन दुनिया का सबसे बड़ा स्टील उत्पादक है लेकिन भारत की तरह वह भी अमरीका के स्टील शीर्ष आयातकों की सूची में नहीं है। चीन द्वारा स्टील अन्य देशों में भेजा जाता है और वहां से यह स्टील अमरीका को जाता है। ट्रम्प प्रशासन को पता है कि यदि स्टील पर टैरिफ लगाया जाएगा तो इसका सीधा असर चीन पर ही आएगा। अमरीका के इस फैसले के बाद मंगलवार को चीन में भी स्टील शेयरों की कीमतों में गिरावट देखने को मिली और चाइना स्टील कार्पोरेशन का शेयर गिरावट के साथ बंद हुआ

विशेषज्ञों ने दी मैटल शेयरों के अस्थिर रहने की चेतावनी

मैटल शेयरों में चल रही गिरावट के बीच बाजार विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि आने वाले हफ्तों में भी मैटल शेयरों में अस्थिरता बनी रह सकती है, क्योंकि वैश्विक निवेशक इन टैरिफ के दीर्घकालिक प्रभाव का आकलन कर रहे हैं। हालांकि भारतीय इस्पात क्षेत्र दीर्घकालिक रूप से मजबूत बना हुआ है, लेकिन अल्पकालिक नुकसान से बचना मुश्किल लगता है और आगे गिरावट का जोखिम भी बना हुआ है। 
निवेशकों के लिए यह एक प्रतीक्षा और निगरानी करने वाली स्थिति है, क्योंकि भू-राजनीतिक अनिश्चितताएं और आर्थिक नीतियों में बदलाव बाजार प्रवृत्तियों को प्रभावित करते रहेंगे।

 

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

औंधे मुंह गिरा सोना, आई भारी गिरावट, चांदी भी फिसली

औंधे मुंह गिरा सोना, आई भारी गिरावट, चांदी भी फिसली

1 डॉलर के निवेश से कमाया 698 करोड़ का प्रॉफिट, अब SEBI ने लिया एक्शन, जानें पूरा मामला

1 डॉलर के निवेश से कमाया 698 करोड़ का प्रॉफिट, अब SEBI ने लिया एक्शन, जानें पूरा मामला

बाजार में गिरावट...रुपया मजबूत, डॉलर के मुकाबले आज इतनी चढ़ी Indian Currency

बाजार में गिरावट...रुपया मजबूत, डॉलर के मुकाबले आज इतनी चढ़ी Indian Currency

Stock Market Down Today: सेंसेक्स 1100 अंक टूटा, निफ्टी 23050 के नीचे, लाल निशान में सभी सेक्टर

Stock Market Down Today: सेंसेक्स 1100 अंक टूटा, निफ्टी 23050 के नीचे, लाल निशान में सभी सेक्टर

2025 में Global Economy में बड़े बदलाव, भारत और ब्राजील होंगे सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाएं

2025 में Global Economy में बड़े बदलाव, भारत और ब्राजील होंगे सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाएं

टमाटर ने रुलाया किसानों को, मिल रही सिर्फ ₹3-5 प्रति किलोग्राम की कीमत, लागत से भी कम दाम

टमाटर ने रुलाया किसानों को, मिल रही सिर्फ ₹3-5 प्रति किलोग्राम की कीमत, लागत से भी कम दाम

एक नजर में मौद्रिक नीति

एक नजर में मौद्रिक नीति

इनकम टैक्स पर नए बिल को आज मंजूरी देगी सरकार

इनकम टैक्स पर नए बिल को आज मंजूरी देगी सरकार

Infosys ने 300 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, श्रम मंत्रालय से कार्रवाई की मांग

Infosys ने 300 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, श्रम मंत्रालय से कार्रवाई की मांग

गिरावट के साथ बाजार बंद, सेंसेक्स 77,860 और निफ्टी 23,559 के स्तर पर क्लोज

गिरावट के साथ बाजार बंद, सेंसेक्स 77,860 और निफ्टी 23,559 के स्तर पर क्लोज