Saturday, May 18, 2024

हरियाणा

मोदी और मनोहर लाल की जोड़ी ने किया विकास का कमाल: डॉ. अशोक तंवर

04 मई, 2024 11:54 AM

फतेहाबाद(सतीश बंसल इंसां )भारतीय जनता पार्टी के सिरसा लोकसभा से प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर ने फतेहाबाद हलके में ताबड़तोड़ जनसभाएं की और लोगों से वोट की अपील की। भाजपा प्रत्याशी का हर जगह जोरदार स्वागत हुआ और भाजपा के कार्यकर्ताओं और जनमानस ने उनका फूलमालाएं, पगड़ी और बुके देकर भव्य अभिनंदन किया। डॉ. तंवर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पूरी दुनिया में गौरव का अनुभव किया है। मेक इन इंंडिया जैसी योजनाओं ने देश को आत्मनिर्भर बनाया है वहीं धारा 370 की समाप्ति के बाद जम्मू कश्मीर देश से जुड़ा है, पर्यटन स्थल बना है, करोड़ों लोग वहां घूमने आते हैं। अब वहां गोलियां नहीं चलती बल्कि फूलों की खुशबू से कश्मीर महक रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में नायब सिंह सैनी और मनोहर लाल की सरकार ने बिना पर्ची, बिना खर्ची भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया। पूरे प्रदेश को हरियाणा एक, हरियाणवी एक के नाम से संबोधित करते हुए समान विकास किया। सबका साथ सबका विकास की नीति के तहत हर हरियाणावासी को मान सम्मान दिया गया। आयुष्मान योजना, समृद्ध हरियाणा योजना, कृषि विकास, भावांतर भरपाई योजना, हर नल से जल, हरपथ सड़क योजना सहित अनेक योजनाओं के माध्यम से हरियाणा प्रदेश को खुशहाल करने का काम मनोहर लाल सरकार ने किया।
डॉ. अशोक तंवर ने गांव मताना, धांगड़, मोहम्मद पुर रोही, काजलहेड़ी, कुम्हारिया, भोडा होशनाक, खाराखेड़ी में जनसभाओं को संबोधित किया। गांव चिंदड़ में उन्होंने सरपंच एवं मंडल अध्यक्ष भाजपा सुमित गोदारा के निवास पर दोपहर भोज किया। इसके उपरांत धारनिया, बड़ोपल, सालमखेड़ा, चबलामोरी, ढ़ाणी मियां खां, बीघड़, बनगांव, ढिंगसरा, सिरढ़ान, हंस कॉलोनी फतेहाबाद, स्वामी नगर में भी जनसभाओं को संबोधित किया।
फतेहाबाद से भाजपा विधायक दूड़ाराम लोकसभा प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर के साथ लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। उन्होंने फतेहाबाद विधानसभा के गांव-गांव जाकर प्रचार अभियान की कमान संभाली हुई है। आज डॉ. तंवर की जनसभाओं के दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए वोटों की अपील की इन जनसभाओं के दौरान भाजपा जिला महामंत्री अशोक जाखड, चेयरमैन ब्लॉक समिति पूजा, भवानी सिंह, मंडल अध्यक्ष सुमित गोदारा, सरपंच खाराखेड़ी संजय खिलेरी, जिला महामंत्री अशोक जाखड़, पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी, सरपंच बोदीवाली मेनपाल गोदारा, पूर्व सरपंच रमेश बेनीवाल, सरपंच खिजूरी सीताराम, एमपी रोही सरपंच रामेश्वर, नरेश सरदाना, निलाशी शर्मा पार्षद, भारती अरोड़ा, पूनम सिंगला, बेअंत सिंह पार्षद सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता व लोग मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

बिना कार्यकत्र्ता के संगठन का नहीं होता कोई आधार: डा. अशोक तंवर

बिना कार्यकत्र्ता के संगठन का नहीं होता कोई आधार: डा. अशोक तंवर

कांग्रेस के न्याय पत्र से जनता को भारी आस: वेणु अग्रवाल

कांग्रेस के न्याय पत्र से जनता को भारी आस: वेणु अग्रवाल

लायन्स क्लब सिरसा अमर की  बैठक  एक निजी होटल में सम्मपन्न हुई

लायन्स क्लब सिरसा अमर की बैठक एक निजी होटल में सम्मपन्न हुई

वियतनाम में हो रही 26वीं एशियन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जोहर दिखाएगा शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज का प्रशांत राणा

वियतनाम में हो रही 26वीं एशियन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जोहर दिखाएगा शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज का प्रशांत राणा

जन शिक्षण संस्थान  द्वारा  पूर्व छात्र मिलन समारोह व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन

जन शिक्षण संस्थान द्वारा पूर्व छात्र मिलन समारोह व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन

Breaking News: मनाली में महिला का म*र्डर

Breaking News: मनाली में महिला का म*र्डर

मतदान प्रतिशत्ता बढ़ाने के लिए जिला में स्वीप गतिविधियां प्रभावी रूप से जारी

मतदान प्रतिशत्ता बढ़ाने के लिए जिला में स्वीप गतिविधियां प्रभावी रूप से जारी

रोजगार, महंगाई, विकास, किसान से हटा भाजपा का ध्यान : कुमारी सैलजा

रोजगार, महंगाई, विकास, किसान से हटा भाजपा का ध्यान : कुमारी सैलजा

स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराना डबवाली पुलिस की प्राथमिकता :- पुलिस अधीक्षक डबवाली

स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराना डबवाली पुलिस की प्राथमिकता :- पुलिस अधीक्षक डबवाली

गोवंश को मीठा दलिया खिलाकर खुंगर दंपती ने मनाई वर्षगांठ

गोवंश को मीठा दलिया खिलाकर खुंगर दंपती ने मनाई वर्षगांठ