Sunday, May 19, 2024

हिमाचल

मुख्यमंत्री को सिर्फ सरकार बचाने की फिक्र

23 अप्रैल, 2024 12:36 PM

पालमपुर: पालमपुर की बेटी शायना के ऊपर दिनदहाड़े तेज हथियार से हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा है कि इस घटना से देवभूमि शर्मसार हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ रही है। देवभूमि में कानून व्यवस्था की सभी व्यवस्थाएं तार-तार हो गई हैं। पालमपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए प्रदेश सरकार का कोई ध्यान नहीं है। वर्तमान में पूरे प्रदेश में दहशत का माहौल है। सुख की सरकार को बचाने के लिए सरकार ने पूरा तंत्र झोंक दिया गया है।

आलम यह है कि सरकार को जिन कांग्रेस विधायकों पर विश्वास नहीं है, उनके साथ 20-20 कमांडो लगा दिए गए हैं तथा सरकारी तंत्र द्वारा उनकी लोकेशन भी चैक की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि खून से लथपथ बेटी को अस्पताल पहुंचाने की बजाय पुलिस ने पहले आरोपी को पकडऩा जरूरी समझा। कॉलेज की एक अन्य छात्रा द्वारा स्कूटी में बैठ कर दुकानदार की मदद से से अस्पताल पहुंचाया गया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा किया कि पीडि़त बेटी के पिता व उसकी बहन से उनकी बात हुई है। पीडि़त परिवार को उन्होंने हरसंभव मदद देने का भरोसा दिया है।

प्रदेश में बढ़ते अपराध से पर्यटन पर विपरीत असर

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पालमपुर और धर्मशाला हिमाचल के मुख्य पर्यटन स्थल हंै। ऐसी घटनाओं से टूरिज्म इंडस्ट्री पर गहरा प्रभाव पड़ता है। सुख की सरकार के 14 महीनों में लचर कानून व्यवस्था से कई बड़ी घटनाएं सामने आई हैं। तीन दिन पहले पालमपुर उपमंडल के गदियाड़ा की एक महिला का गला रेत कर हत्या कर दी गई। इससे पहले चंबा में एक युवक के आठ टुकड़े कर मार डाला गया। दूसरी तरफ कांग्रेस के मुख्यमंत्री मात्र सरकार वचाने में मशगूल हैं।

चुनाव से पहले दंगा कराने जैसी स्थिति बनाने का आरोप

शिमला — भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार प्रदेश में चुनाव से पहले दंगा कराने जैसी स्थिति बनाना चाहती है। एक चुने हुए विधायक को भरी सभा में मारन की धमकी देने की बात कही जा रही है। पालमपुर में दिनदहाड़े युवती पर धारदार हथियार से हमला कर उसे अधमरा कर दिया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल सिरमौर में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पर हम आरोप लगाते हैं कि उनके उकसाने के बाद बद्दी की भयानक घटना हुई, जहां सरेआम गोलियां चली। चंबा की युवक की हत्या के बाद से आज तक की सभी घटनाएं इस बात को साबित करती हैं कि गुंडों को सरकार का संरक्षण प्राप्त है और हिमाचल की जनता खौफ के साए में जी रही है। डा. बिंदल ने कहा कि पिछले डेढ़ साल से जिला सिरमौर के समस्त विकास कार्य ठप हैं। उन्होंने कहा कि इस बार जनता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट करेगी।

Have something to say? Post your comment