Sunday, May 19, 2024

राजनीति

मध्यप्रदेश कांग्रेस की जनाक्रोश यात्रा आज से

19 सितंबर, 2023 05:12 PM

भोपाल मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के पूर्व कांग्रेस की प्रदेश इकाई आज से प्रदेश सरकार के खिलाफ 'जनाक्रोश यात्रा' निकालने जा रही है।
श्री गणेश चतुर्थी के दिन से शुरु हो रहीं ये सात यात्राएं समूचे प्रदेश की 230 विधानसभाओं में लगभग 12 हजार किलोमीटर का सफर तय करेंगी। पार्टी के सात वरिष्ठ नेता इनका प्रतिनिधित्व करेंगे, जिनमें नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह के अतिरिक्त वरिष्ठ नेता अरुण यादव, कमलेश्वर पटेल, अजय सिंह राहुल, कांतिलाल भूरिया, सुरेश पचोरी और जीतू पटवारी शामिल हैं।
आज से शुरु हो रहीं इन यात्राओं के संदर्भ में पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया, कांग्रेस पार्टी आज से अपनी जन आक्रोश यात्राओं का श्री गणेश कर रही है। इन यात्राओं का उद्देश्य भाजपा सरकार के 18 साल के कुशासन से दबी कुचली जनता के दुख-दर्द को अभिव्यक्त करना है।
उन्होंने कहा कि ये जन आक्रोश प्रदेश के किसानों की आमदनी घटा देने के खिलाफ, प्रदेश की बहन बेटियों को असुरक्षित बना देने के खिलाफ, प्रदेश के नौजवानों से रोजगार छीन लेने के खिलाफ, प्रदेश की जनता पर महंगाई लाद देने के खिलाफ और प्रदेश में चल रहे 50 प्रतिशत कमीशन राज के खिलाफ है। ये जन आक्रोश मौजूदा सरकार को विदा करने के लिए तत्पर है ताकि प्रदेश की जनता में नया जोश आए और यहां एक जनप्रिय ठोस सरकार बने।
गरिमा

Have something to say? Post your comment

और राजनीति खबरें

चुनावी सभा के बीच स्टेज पर नाचने लगे एक्टर गोविंदा, मौजूद जनता और बाकी नेता भी झूम उठे

चुनावी सभा के बीच स्टेज पर नाचने लगे एक्टर गोविंदा, मौजूद जनता और बाकी नेता भी झूम उठे

देश की जनता को समान भाव से देखने वाला पीएम देगा इंडिया गठबंधन: थरूर

देश की जनता को समान भाव से देखने वाला पीएम देगा इंडिया गठबंधन: थरूर

कांगड़ा चंबा लोक सभा बना पहेली आनंद शर्मा का नाम आया सामने

कांगड़ा चंबा लोक सभा बना पहेली आनंद शर्मा का नाम आया सामने

लोकसभा चुनाव: मंडी के रण में उतरेंगे विक्रमादित्य

लोकसभा चुनाव: मंडी के रण में उतरेंगे विक्रमादित्य

विधायकों के बिकने का सबूत पेश करे सरकार

विधायकों के बिकने का सबूत पेश करे सरकार

सियासत में गुमनाम होकर रह गई ये नामी हस्तियां, पार्टियां बदलना नहीं आया रास

सियासत में गुमनाम होकर रह गई ये नामी हस्तियां, पार्टियां बदलना नहीं आया रास

वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामलाल ठाकुर का बड़ा दावा, भाजपा के पूर्व मंत्री-विधायक कांग्रेस के संपर्क में

वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामलाल ठाकुर का बड़ा दावा, भाजपा के पूर्व मंत्री-विधायक कांग्रेस के संपर्क में

कान पकड़े... तो कभी माथे पर चिपकाया सिक्का, बच्चों संग मस्ती करते नजर आए पीएम मोदी

कान पकड़े... तो कभी माथे पर चिपकाया सिक्का, बच्चों संग मस्ती करते नजर आए पीएम मोदी

मध्यप्रदेश में कांग्रेस का तूफान आने वाला है, आप लिखकर रख लो : राहुल गांधी

मध्यप्रदेश में कांग्रेस का तूफान आने वाला है, आप लिखकर रख लो : राहुल गांधी

​​​​​​​'कांग्रेस द्वारा फैलाई गई गंदगी में कमल खिलने को तैयार', बघेल की टिप्पणी पर अनुराग ठाकुर का पलटवार

​​​​​​​'कांग्रेस द्वारा फैलाई गई गंदगी में कमल खिलने को तैयार', बघेल की टिप्पणी पर अनुराग ठाकुर का पलटवार