Saturday, May 18, 2024

खेल

भारत को वापस मिल गया नगीना, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के कमबैक पर बोले सिद्धू

25 मार्च, 2024 07:54 PM

नई दिल्ली: भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज नवजोत सिद्धू को भरोसा है कि कार दुर्घटना के बाद क्रिकेट में वापसी करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत जल्द ही फॉर्म में वापसी कर लेंगे। वह कार दुर्घटना से उबरने और ‘रिहैबिलिटेशन’ के कारण पिछले सत्र में नहीं खेल पाए थे, लेकिन वापसी में दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व कर रहे हैं। हालांकि शनिवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ पंत 18 रन ही बना सके। हालांकि वह विकेटों के बीच रन लेने में फुर्तीले थे।


उन्होंने स्टंप के पीछे कैच लपका और एक स्टंपिंग भी की। सिद्धू ने लाइव प्रोग्राम के दौरान कहा, वह दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व कर रहा है और विकेटों के बीच में अच्छी तरह दौड़ रहा है। वह अच्छा क्रिकेट खेल रहा है। वह बस जल्द ही फॉर्म हासिल कर लेगा, यह बस समय की बात है। पर अहम चीज यह है कि भारतीय क्रिकेट को उसका नगीना वापस मिल गया है और मैदान पर उसकी वापसी के लिए हमें भगवान का शुक्रगुजार होना चाहिए।

आंद्रे रसेल के आईपीएल में 200 छक्के पूरे

नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ईडन गार्डंस में खेले गए मुकाबले में ताबड़तोड़ फिफ्टी लगाई। इस दौरान उन्होंने अपनी पारी में सात छक्के लगाए, जिसकी बदौलत उन्होंने आईपीएल में 200 छक्के भी पूरे कर लिए हैं। आंद्रे रसेल सबसे कम गेंद में 200 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। रसेल ने 200 छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा। आंद्रे रसेल ने 97 पारियों में 200 छक्के लगाए हैं।

Have something to say? Post your comment