Saturday, May 18, 2024

राष्ट्रीय

बृजभूषण शरण सिंह की जगह बेटा भाजपा उम्मीदवार

03 मई, 2024 12:20 PM

 गोंडा महिला पहलवानों से यौन शोषण के आरोपी बृजभूषण शरण सिंह का टिकट भाजपा ने काट दिया है। हालांकि उनके छोटे बेटे करण भूषण को भाजपा ने उनकी सीट कैसरगंज से टिकट दिया है। भाजपा ने गुरुवार शाम इसकी घोषणा कर दी। करण भूषण यूपी कुश्ती संघ के अध्यक्ष हैं। वह भारतीय कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष भी थे, लेकिन पिता के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद इन्होंने भी पद छोड़ दिया था। कैसरगंज में तीन मई नामांकन की आखिरी तारीख है। शुक्रवार को करण नामांकन करेंगे।इसके अलावा भाजपा ने यूपी की वीवीआईपी सीट रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है।

दिनेश प्रताप सिंह भाजपा से विधान परिषद के सदस्य हैं और 2019 का लोकसभा चुनाव भी सोनिया गांधी के खिलाफ लड़ चुके हैं। साल 2018 में कांग्रेस छोडक़र भाजपा में आए दिनेश प्रताप सिंह ने 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को कड़ी टक्कर दी थी।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें