Saturday, May 18, 2024

साहित्य

पंजाब सरकार का बजट निराशाजनक; मात्र दिखावा करने वाला- जयवीर शेरगिल

10 मार्च, 2023 04:04 PM

चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा आज पंजाब विधानसभा में पेश किए गए राज्य के बजट को पूरी तरह से निराशाजनक करार देते हुए, प्रदेश की भगवंत मान सरकार की जोरदार निंदा की है।

शेरगिल ने कहा कि बजट में आय के नए स्रोतों का कोई भी जिक्र नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य के बिगड़ रहे वित्तीय हालातों के मद्देनजर तुरंत कदम उठाए जाने की जरूरत थी, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि बजट में राज्य की गिर रही अर्थव्यवस्था को ऊंचा उठाने हेतु कोई ठोस उपाय नहीं किया गया।

शेरगिल ने कहा कि बजट में राज्य को कर्ज मुक्त करने को लेकर कोई रणनीति नहीं पेश की गई, जो चिंता का विषय है। बजट पर विस्तार के साथ विचार किया जाए, तो पता चलता है कि यह बजट वास्तव में पंजाब को रिवर्स गियर पर डालता है, जिसके स्टीयरिंग पर भगवंत मान सोए हुए हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पंजाब के लोगों और खासकर महिला वर्ग को बजट से बहुत ज्यादा निराशा मिली है। शेरगिल ने कहा कि जिस प्रकार लगातार दूसरे बजट में भी 18 साल की आयु पार कर चुकी राज्य की 1.3 करोड़ योग्य महिलाओं को 1000 रुपये प्रति महीना देने के लिए फंड की व्यवस्था नहीं की गई, इससे सत्ता में आने से पहले आप द्वारा किए झूठे वायदों का खुलासा होता है।

इसी तरह, कृषि क्षेत्र को लेकर शेरगिल ने कहा कि आलू, टमाटर और फूलगोभी जैसी कुछ फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य के संदर्भ में कोई ऐलान नहीं किया गया। जबकि इंडस्ट्री को पूरी तरह से नजरअंदाज करने के लिए सरकार पर बरसते हुए, उन्होंने कहा कि आप सरकार द्वारा पंजाब के उद्योगों को 5 रुपये प्रति यूनिट बिजली देने संबंधी किया गया वादा एक बार फिर से पूरा नहीं किया गया। जबकि उद्योगों को लेकर सिर्फ खोखले ऐलान ही किए गए हैं।

आप सरकार पर बरसते हुए भाजपा नेता ने कहा कि पंजाब को आप सरकार द्वारा धोखा दिया गया है और उसकी पीठ में छुरा घोंपा गया है। आप सरकार ने किसानों, उद्योगों, महिलाओं, युवाओं सहित समाज के सभी वर्गों को निराश किया है। शेरगिल ने कहा कि आज के बजट में अलग-अलग वर्गों के लिए किए गए ऐलान मात्र आंखों का छलावा हैं। आप सरकार पिछले बजट में किए गए बड़े-बड़े वायदों को पूरा करने में भी बुरी तरह से असफल रही है।

Have something to say? Post your comment

और साहित्य खबरें

देश भर में कल सांख्यिकी दिवस मनाया जायेगा

देश भर में कल सांख्यिकी दिवस मनाया जायेगा

'दिल्ली में लगाए जाएं 10 हजार पेड़'...हाईकोर्ट का आदेश- यहां से खर्च करें 70 लाख से ज्यादा रुपए

'दिल्ली में लगाए जाएं 10 हजार पेड़'...हाईकोर्ट का आदेश- यहां से खर्च करें 70 लाख से ज्यादा रुपए

बारिश का ले लिया आनंद तो अब झुलसाने वाली गर्मी के लिए रहें तैयार: इस दिन से पारा होगा 40 डिग्री पार

बारिश का ले लिया आनंद तो अब झुलसाने वाली गर्मी के लिए रहें तैयार: इस दिन से पारा होगा 40 डिग्री पार

महात्मा गांधी के पोते अरुण गांधी का निधन

महात्मा गांधी के पोते अरुण गांधी का निधन

हरियाणा कौशल भर्ती, अध्यापक परेशान, दूर स्टेशन, तनख्वाह जीरो समान

हरियाणा कौशल भर्ती, अध्यापक परेशान, दूर स्टेशन, तनख्वाह जीरो समान

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विजय चौक से मेगा वॉकथॉन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विजय चौक से मेगा वॉकथॉन

Aero India 2023: भारत ने बीते 8-9 वर्ष में रक्षा क्षेत्र का कायाकल्प किया: पीएम

Aero India 2023: भारत ने बीते 8-9 वर्ष में रक्षा क्षेत्र का कायाकल्प किया: पीएम

केंद्र और राज्य सरकार के बीच पिसता आम आदमी

केंद्र और राज्य सरकार के बीच पिसता आम आदमी

अच्छे सहकर्मी बनने के लिए रखें छोटी-छोटी बातों का ध्यान:इससे दफ्तर का माहौल अच्छा रहेगा, बहसबाजी और मनमुटाव से भी बचेंगे

अच्छे सहकर्मी बनने के लिए रखें छोटी-छोटी बातों का ध्यान:इससे दफ्तर का माहौल अच्छा रहेगा, बहसबाजी और मनमुटाव से भी बचेंगे

बढ़ती उम्र और सवाल फिटनेस का:एक्टिव लोगों के दिमाग में बेहतर बदलाव होते हैं- विशेषज्ञों की राय

बढ़ती उम्र और सवाल फिटनेस का:एक्टिव लोगों के दिमाग में बेहतर बदलाव होते हैं- विशेषज्ञों की राय