टोक्यो। जापान के पूर्वोत्तर प्रांत फुकुशिमा में गुरुवार को भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.0 मापी गई। भूकंप का केंद्र 37.7 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 141.9 डिग्री पूर्वी देशांतर और पृथ्वी की सतह से 40 किलोमीटर की गहराई पर रहा। भूकंप के झटके मध्य टोक्यो में भी महसूस किए गए। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जेएमए ने सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की है।
किंघाई प्रांत में 5.5 तीव्रता का भूकंप
बीजिंग। उत्तर पश्चिमी चीन के किंघई प्रांत के मांग्या शहर में गुरुवार सुबह 5.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) के अनुसार यह भूकंप बीजिंग समयानुसार 8:39 बजे आया, जिसमें अब तक किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। सीईएनसी ने एक रिपोर्ट में कहा कि भूकंप का केंद्र 38.39 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 90.93 डिग्री पूर्वी देशांतर पर 10 किमी की गहराई में था।