Sunday, May 19, 2024

खेल

जयपुर में भिड़ेंगे राजस्थान रॉयल्स-दिल्ली कैपिटल्स, शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा मैच

28 मार्च, 2024 10:42 AM

जयपुर: दिल्ली कैपिटल्स गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इस आईपीएल सीजन की पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी, तो सभी की नजरें कप्तान ऋषभ पंत पर टिकी होंगी। गंभीर कार दुर्घटना के कारण 453 दिन बाहर रहने के बाद पंत पंजाब किंग्स के खिलाफ मुल्लांपुर में उनके नए घरेलू मैदान पर वापसी करते हुए सिर्फ 13 गेंद (18 रन) टिक पाए थे। पंत ने हालांकि विकेट के पीछे प्रभावित किया और जितेश शर्मा को स्टंप भी किया। अपने पहले मैच की शुरुआती घबराहट से उबरने के बाद पंत जल्द ही लय हासिल करने को बेताब होंगे क्योंकि उन्हें ट्रेंट बोल्ट, रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल जैसे अनुभवी गेंदबाजों का सामना करना है। गेंदबाज एनरिख नॉर्खिया भारत आ चुके हैं। ऐसे में राजस्थान के खिलाफ उनका खेलना लाजमी लग रहा है। वहीं चोटिल इशांत शर्मा की जगह मुकेश कुमार भी खेल सकते हैं। रिकी भुई को बाहर कर टीम मैनेजमेंट पृथ्वी शॉ को प्लेइंग 11 का हिस्सा बना सकता है।अपने पहले मैच में लखनऊ के खिलाफ संजू सैमसन के नाबाद 82 रन की बदौलत रॉयल्स की टीम 20 रन से जीत दर्ज करने में सफल रही।

राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), आबिद मुश्ताक, अवेश खान, ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, जोस बटलर, कुलदीप सेन, कुणाल सिंह राठौड़, नंद्रे बर्गर, नवदीप सैनी, प्रसिद्ध कृष्णा, रविचंद्रन अश्विन, रियान पराग, संदीप शर्मा, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, रोवमैन पॉवेल, टॉम कोहलर-कैडमोर, ट्रेंट बोल्ट, यशस्वी जायसवाल, युजवेंद्र चहल और तनुष कोटियान
दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वार्नर, पृथ्वी साव, यश धुल, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, ललित यादव, मिशेल मार्श, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल, एनरिक नोर्किया, कुलदीप यादव, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, खलील अहमद, इशांत शर्मा, मुकेश कुमार, ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रसिख डार, झाय रिचर्डसन, सुमित कुमार, स्वास्तिक चिकारा और शाई होप

Have something to say? Post your comment