Sunday, May 19, 2024

हिमाचल

क्या चाहिए… टाइम पास अभिनेता या समर्पित नेता

29 अप्रैल, 2024 12:54 PM

पद्धर: मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी क्रिमादित्य सिंह ने कहा कि चुनाव विधानसभा का हो या लोकसभा का कांग्रेस मुद्दों पर लड़ती आई हैं, लेकिन भाजपा ने हमेशा छल कपट, धनबल और लोगों को गुमराह करते हुए चुनाव लड़ा है। कांग्रेस ने जो वादे जनता से किए थे, वे सब 15 महीनों में पूरे कर दिए। रविवार को पद्धर और जोगिंद्रनगर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अब मंडी क्षेत्र की जनता को तय करना है कि उन्हें अपनी सेवा के लिए टाइम पास अभिनेता चाहिए या फिर समर्पित नेता चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी को न प्रदेश के इतिहास की समझ है और न देश के इतिहास की जानकारी है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रत्याशी इतने ही प्रदेश के हितेषी हैं तो पहले केंद्र सरकार से हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों के 9000 करोड़ रुपए वापस दिलाएं।

उन्होंने कहा कि नौ मई को वह अपना नामांकन भरेंगे। इस दौरान मंडी संसदीय क्षेत्र के सभी हलकों की जनता इस समारोह में शामिल रहेगी। मंडी की जनता के साथ हमारा राजनीतिक नही अपितु भावनात्मक और पारिवारिक रिश्ता रहा है। प्रदेश को विकास के मामले में शिखर पर ले जाना ही उनका मकसद है।

Have something to say? Post your comment