Sunday, May 19, 2024

हरियाणा

ऐलनाबाद व पोहड़का शक्ति केन्द्र पालको और प्रमुखो की बैठक आयोजित

15 अप्रैल, 2024 12:25 PM

ऐलनाबाद, (सतीश बंसल इंसां ) ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र के ऐलनाबाद व पोहड़का मंडल के शक्ति केन्द्र पालको और प्रमुखो की बैठक आज स्थानीय अनाजमंडी स्थित भाजपा लोकसभा चुनाव कार्यालय में हुई। बैठक में पार्टी की जिलाध्यक्ष निताशा राकेश सिहाग, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य जगदीश चौपड़ा, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य अमीर चन्द मेहता, हाल ही में भाजपा में शामिल हुए कप्तान मीनू बैनीवाल, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष नत्थूराम वर्मा, सह जिला मीडिया प्रभारी सुभाष चौहान, जिला प्रवक्ता निक्कू राम फौजी, मंडल प्रभारी भुरा राम डुडी, जिला सचिव प्रताप सोलंकी, रमेश भादू, मंडल अध्यक्ष बनवारी लाल तलवाडिया व पोहड़का मंडल अध्यक्ष मनजीत धालीवाल सहित अन्य सूचीबद्ध कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। बैठक में सबसे पहले हाल ही में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए कप्तान मीनू बेनीवाल का दोनों मंडलों के अध्यक्षों ने माला पहनाकर स्वागत किया। अपने संबोधन में पार्टी के वरिष्ठ नेता जगदीश चोपड़ा ने कहा कि चुनाव में शक्ति केंद्र सबसे महत्वपूर्ण इकाई होती है। पूरी चुनावी रचना शक्ति केन्द्र के आसपास घूमती है। शक्ति केन्द्रों में शामिल बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की नियुक्ति सबसे पहले की जानी चाहिए और उसके बाद प्रत्येक बूथ की वोटर लिस्ट अनुसार उसके पन्ना प्रमुखो को भी नियुक्त करना है। यदि हमने बूथ जीत लिया तो समझो हमने अपना पूरा चुनाव ही जीत लिया। उन्होंने कहा कि सभी शक्ति केंद्रों पर खाली पदों पर नियुक्तियों के बाद शक्ति केंद्र स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठक कर उनमें आपसी तालमेल एवं सामंजस्य स्थापित किया जाए और उनमें जीत का जोश भरा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी जगह पर कमल का फूल उनका प्रत्याशी है जिसे भारी बहुमत से जिताने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को दिन रात मेहनत करनी है। भाजपा जिलाध्यक्ष निताशा राकेश सिहाग ने कप्तान मीनू बेनीवाल का स्वागत करते हुए इन लोकसभा चुनावों में भी उनके राजनीतिक अनुभव का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी डॉ अशोक तंवर के पक्ष में प्रचार करें और विपक्षी पार्टियों के झूठे प्रचार में आने से बचे। कप्तान मीनू बेनीवाल ने पार्टी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पहले से ही भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से प्रभावित रहे है। अब वे औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो चुके है। उनकी पूरी टीम के सदस्य पार्टी संगठन के साथ मिलकर भाजपा प्रत्याशी डॉ अशोक तंवर को जिताने के लिए गांव-गांव और घर-घर मे जाकर प्रचार करेंगे। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष जसवीर चहल, महामंत्री राजीव वधवा व दिनेश गोदारा, पार्षद वेद सैनी, देवेंद्र गोयल, विस्तारक सोहन लाल, भंवरलाल सिकरिया, गोविंद टांटिया, रामकिशन कम्बोज, संदीप तलवाडिया सहित अन्य कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

बिना कार्यकत्र्ता के संगठन का नहीं होता कोई आधार: डा. अशोक तंवर

बिना कार्यकत्र्ता के संगठन का नहीं होता कोई आधार: डा. अशोक तंवर

कांग्रेस के न्याय पत्र से जनता को भारी आस: वेणु अग्रवाल

कांग्रेस के न्याय पत्र से जनता को भारी आस: वेणु अग्रवाल

लायन्स क्लब सिरसा अमर की  बैठक  एक निजी होटल में सम्मपन्न हुई

लायन्स क्लब सिरसा अमर की बैठक एक निजी होटल में सम्मपन्न हुई

वियतनाम में हो रही 26वीं एशियन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जोहर दिखाएगा शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज का प्रशांत राणा

वियतनाम में हो रही 26वीं एशियन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जोहर दिखाएगा शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज का प्रशांत राणा

जन शिक्षण संस्थान  द्वारा  पूर्व छात्र मिलन समारोह व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन

जन शिक्षण संस्थान द्वारा पूर्व छात्र मिलन समारोह व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन

Breaking News: मनाली में महिला का म*र्डर

Breaking News: मनाली में महिला का म*र्डर

मतदान प्रतिशत्ता बढ़ाने के लिए जिला में स्वीप गतिविधियां प्रभावी रूप से जारी

मतदान प्रतिशत्ता बढ़ाने के लिए जिला में स्वीप गतिविधियां प्रभावी रूप से जारी

रोजगार, महंगाई, विकास, किसान से हटा भाजपा का ध्यान : कुमारी सैलजा

रोजगार, महंगाई, विकास, किसान से हटा भाजपा का ध्यान : कुमारी सैलजा

स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराना डबवाली पुलिस की प्राथमिकता :- पुलिस अधीक्षक डबवाली

स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराना डबवाली पुलिस की प्राथमिकता :- पुलिस अधीक्षक डबवाली

गोवंश को मीठा दलिया खिलाकर खुंगर दंपती ने मनाई वर्षगांठ

गोवंश को मीठा दलिया खिलाकर खुंगर दंपती ने मनाई वर्षगांठ