Saturday, May 18, 2024

चंडीगढ़

Loksabha Election:चंडीगढ़ से अक्षय, युवराज, सन्नी और कंगना का नाम भी BJP की List में, पढ़ें पूरी खबर

15 मार्च, 2024 04:26 PM

चंडीगढ़: चंडीगढ़ की लोकसभा सीट हॉट सीट जा रही है, जहां से पंजाब, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा की राजनीति पर बड़ा प्रभाव पड़ता है। यही कारण है कि भाजपा इस सीट को गंवाना नहीं चाहती है। इसके लिए भाजपा हाईकमान में मंथन शुरू हो गया है।

सैलिब्रेटी किरण खेर के दम पर भाजपा ने 2 बार चंडीगढ़ सीट निकाली, लेकिन इस बार किरण खेर सेहत का हवाला देते हुए चुनाव लड़ने से इनकार कर चुकी हैं। हालांकि भाजपा क्रिकेटर युवराज सिंह पर भी दांव खेल सकती है, लेकिन वह इंकार कर चुके हैं। इसके लिए गौतम गंभीर फील्डिंग कर रहे हैं। सूची में अक्षय कुमार का नाम भी शामिल है, जो मूल रूप से पंजाबी हैं, जिसका फायदा भाजपा उठा सकती है। अक्षय को पी.एम. के करीब भी देखा गया है, जो भाजपा की कई योजनाओं को बड़े पर्दे के जरिए फिल्म के रूप में दर्शकों पर पहुंचा चुके हैं।

BJP के पास 2 ही स्थानीय चेहरे , संजय टंडन और अरुण सूद
भाजपा के पास स्थानीय चेहरा संजय टंडन या अरुण सूद ही है। टंडन को लोकसभा चुनावों में हिमाचल प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है, जिसके चलते वह चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। ऐसे में अरुण सूद की दावेदारी मजबूत हुई है, जिन्हें कई दिग्गज नेताओं का आशीर्वाद भी प्राप्त है, लेकिन टिकट पक्की नहीं कही जा रही। भाजपा हाईकमान शुरू से ही चंडीगढ़ में पैराशूट उम्मीदवार उतारती रही है। इस बार सबसे पहले सनी देओल का नाम लोकसभा सीट को लेकर चर्चा में आया था। अभी चर्चाएं हैं कि कंगना रनौत का नाम सामने आने के बाद खुद कंगना को मीडिया के सामने आकर जवाब देना पड़ा था। उनका कहना था कि लोकसभा चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है। अब ताजा चचर्चा यह है कि भाजपा कंगना को मानाने में जुटी हुई है, जिसे हिमाचल प्रदेश से लोकसभा भेजने की तैयारी की जा रही है, क्योंकि कंगना हिमाचल प्रदेश से ही संबंध रखती है। भाजपा के एक स्थानीय नेता का कहना था कि हाईकमान 2 बार किरण खेर को चंडीगढ़ से टिकट देकर जितवा चुकी है, लेकिन लोगों से किए अधिकांश वायदे पूरे नहीं हो पाए और नही अधिक समय चंडीगढ़ में बिता पाई। इसे लेकर लोगों में नाराजगी है। इसलिए 2024 में चंडीगढ़ से किसी स्थानीय चेहरे को ही मैदान में उतारना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह उनका निजी मत है अंतिम निर्णय तो पार्टी ही लेगी।

 

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

डॉक्टर रितु सिंह ने ड्डूमाजरा और मलोया में डोर टू डोर प्रचार

डॉक्टर रितु सिंह ने ड्डूमाजरा और मलोया में डोर टू डोर प्रचार

लोकसभा चुनाव: पंजाब का दौरा करेंगे 'आप' सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल

लोकसभा चुनाव: पंजाब का दौरा करेंगे 'आप' सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल

पंजाब में 'गर्मी' के टूटे रिकार्ड, दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक न निकलें बाहर, पढ़ें पूरी Advisory

पंजाब में 'गर्मी' के टूटे रिकार्ड, दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक न निकलें बाहर, पढ़ें पूरी Advisory

Aayushman Card का लाभ लेने वाले लोग दे ध्यान, शामिल होने जा रहा ये महंगा इलाज

Aayushman Card का लाभ लेने वाले लोग दे ध्यान, शामिल होने जा रहा ये महंगा इलाज

चंडीगढ़ में भी आम आदमी पार्टी हुई मजबूत, अकाली दल बादल को लगा बड़ा झटका!

चंडीगढ़ में भी आम आदमी पार्टी हुई मजबूत, अकाली दल बादल को लगा बड़ा झटका!

डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट+' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति, किसी भी स्क्रीन पर देखें टीवी और ओटीटी एकसाथ।

डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट+' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति, किसी भी स्क्रीन पर देखें टीवी और ओटीटी एकसाथ।

स्वर्गीय शारदा देवी की मधुर स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन 19 मई  को

स्वर्गीय शारदा देवी की मधुर स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन 19 मई को

अस्थमा के लक्षणों को जल्दी पहचानने से फेफड़ों के बेहतर स्वास्थ्य और अस्थमा के गंभीर हमलों को रोकने में मदद मिल सकती है: डॉ. मोहित कौशल

अस्थमा के लक्षणों को जल्दी पहचानने से फेफड़ों के बेहतर स्वास्थ्य और अस्थमा के गंभीर हमलों को रोकने में मदद मिल सकती है: डॉ. मोहित कौशल

Punjab : Heat Wave को लेकर जारी हुई एडवाइजरी

Punjab : Heat Wave को लेकर जारी हुई एडवाइजरी

श्री ब्राह्मण सभा चंडीगढ़ की करिकारिणी बैठक प्रधान श्री यशपाल तिवारी की अध्यक्षता में हुई

श्री ब्राह्मण सभा चंडीगढ़ की करिकारिणी बैठक प्रधान श्री यशपाल तिवारी की अध्यक्षता में हुई