Saturday, May 18, 2024

राष्ट्रीय

Lok Sabha Elections 2024: केएल शर्मा को टिकट दिए जाने पर प्रियंका गांधी का रिएक्शन, कहा- खुशी है कि उन्हें अमेठी से उम्मीदवार बनाया गया

03 मई, 2024 12:28 PM

अमेठी लोकसभा सीट से केएल शर्मा को टिकट दिए जाने पर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने खुशी जताई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि लोकसभा चुनाव में यहां से जीत होगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- किशोरी लाल शर्मा जी से हमारे परिवार का वर्षों का नाता है। अमेठी, रायबरेली के लोगों की सेवा में वे हमेशा मन-प्राण से लगे रहे। उनका जनसेवा का जज्बा अपने आप में एक मिसाल है। आज खुशी की बात है कि श्री किशोरी लाल जी को कांग्रेस पार्टी ने अमेठी से उम्मीदवार बनाया है। किशोरी लाल जी की निष्ठा और कर्तव्य के प्रति उनका समर्पण अवश्य ही उन्हें इस चुनाव ने सफलता दिलाएगा। ढेर सारी शुभकामनायें।


कांग्रेस ने राहुल गांधी को रायबरेली से चुनाव मैदान में उतारा
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस ने गांधी परिवार के परंपरागत लोकसभा संसदीय क्षेत्र उत्तर प्रदेश के रायबरेली और अमेठी को लेकर उठ रहे सवालों पर विराम लगाते हुए आज पार्टी नेता राहुल गांधी को रायबरेली से भी चुनाव मैदान में उतार दिया। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने रायबरेली से राहुल गांधी तथा अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है। अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट गांधी परिवार की परंपरागत सीट हैं। इससे पहले राहुल गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने तथा सोनिया गांधी के लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा के कारण इन दोनों सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों को लेकर चर्चा चल रही थी।

केरल के वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं राहुल गांधी
आपको बता दें कि रायबरेली सीट से कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी सांसद हैं और उनके अब लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार करने के बाद गांधी परिवार की इस परंपरागत सीट पर राहुल गांधी को चुनाव मैदान में उतर गया है। राहुल गांधी केरल के वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं। राहुल गांधी तीन बार अमेठी से लोकसभा सदस्य रहे हैं लेकिन 2019 का चुनाव वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्मृति ईरानी से हार गए थे।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें